May 6, 2024 : 1:21 AM
Breaking News
MP UP ,CG

काॅपी जांचने 49 शिक्षकाें की लगाई ड्यूटी, आ रहे 37

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 05:34 AM IST

हरदा. काेराेना संक्रमण के चलते बंद बसाें की वजह से 12वीं की काॅपी जांचने वाले शिक्षक नहीं आ पा रहे हैं। इससे काॅपी जांचने की गति धीमी हो गई है। जिले में अलग-अलग विषय की 13800 काॅपियां आई हैं। इन काॅपियाें काे जांचनें के लिए 49 शिक्षकाें की ड्यूटी लगाई है, लेकिन 37 शिक्षक ही अा पा रहे हैं। रसायन शास्त्र के 8 शिक्षक चाहिए, लेकिन मात्र 3 शिक्षक ही आ पा रहे हैं। इससे 30 जून तक काॅपियां जांचने का काम पूरा हाे पाना मुश्किल है।
जानकारी के अनुसार जिले में रसायन, गणित, बायलाॅजी, बहीखाता, व्यवसायिक अर्थशास्त्र, भूगाेल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयाें की 13800 काॅपियाें काें जांचने का काम उत्कृष्ट स्कूल में चल रहा है। 30 जून तक काॅपियाें काे जांचने का काम पूरा हाेना है। इसके लिए हरदा के अलावा टिमरनी, खिरकिया, सिराली, रहटगांव, हंडिया के स्कूलाें के 49 शिक्षकाें की ड्यूटी लगाई है। स्कूल में साेशल डिस्टेंसिंग के साथ काॅपियां जांची जा रही है, लेकिन अावागमन के सार्वजनिक साधन बंद हाेने से शिक्षक काॅपियां जांचने नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे रिजल्ट में देरी हाे सकती है।
रसायन, गणित व बायलाॅजी के कम है शिक्षक:

जिले में रसायन शास्त्र, गणित व बायलाॅजी के शिक्षक कम है। रसायन शास्त्र की 3208, गणित की 817, बायलाॅजी की 2887 काॅपियां जंचने अाई हैं। रसायन शास्त्र के 8 की जगह 3 ही शिक्षक है। इसी तरह बायलॉजी व गणित के शिक्षक भी 5-5 है। इस कारण इन विषयाें की काॅपियां जांचने का काम धीमा है।

जिले में नहीं है एग्रीकल्चर का कोई भी शिक्षक, बोर्ड ने भेज दी 1189 काॅपियां
जिले में एग्रीकल्चर का काेई शिक्षक ही नहीं है। बाेर्ड ने फसल उत्पादन व पशुपालन की 1189 काॅपियां भेज दी है। अब उत्कृष्ट स्कूल के स्ट्रांग रूम में काॅपियां रखी है। उत्कृष्ट स्कूल की प्राचार्य शकुंतला खातरकर ने काॅपियां वापस भेजने के लिए माशिमं काे पत्र लिखा है, लेकिन अब तक मंडल ने काेई जवाब नहीं दिया है।

कोशिश है कि 30 जून तक मूल्यांकन का काम पूरा करा लिया जाएगा
काेराेना संक्रमण की वजह से अावागमन के सार्वजनिक साधन बंद है। इससे ग्रामीण क्षेत्राें के शिक्षक नहीं आ पा रहे हैं। मूल्यांकन के लिए मूल्यांकनकर्ताओं काे संस्था तक लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। काेशिश है कि 30 जून तक मूल्यांकन का काम पूरा करा लिया जाएगा।
– शकुंतला खातरकर, मूल्यांकन प्रभारी व प्राचार्य उत्कृष्ट स्कूल

Related posts

ग़ाज़ियाबाद, बागपत सीमा पर अलीपुर तटबंध टूटा, दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ने का ख़तरा

News Blast

Pakistan Team, World Cup 2023: पिच पर नमाज, फिलिस्तीन का जिक्र, होटल में बिरयानी… इस बार खेल से ज्यादा विवादों में रही पाकिस्तानी टीम

News Blast

45+ को उम्मीदों का टीका: 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगना शुरू, बोले – टीके का लंबे समय से इंतजार था, अब मौका आया, सबसे बड़ा डर तो कोरोना से ही है

Admin

टिप्पणी दें