May 19, 2024 : 9:01 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, ब्रिटेन में नए वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू; दुनिया में अब तक 95 लाख से ज्यादा मरीज

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 85 हजार 122 लोगों की मौत, जबकि 51.79 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 24 लाख से ज्यादा संक्रमित, जबकि 1 लाख 24 हजार 281 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 01:26 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 95 लाख 35 हजार 337 लोग संक्रमित हैं। इनमें 51 लाख 80 हजार 341 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 85 हजार 188 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में 24 घंटे में संक्रमण के 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 11 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। उधर, ब्रिटेन में कोरोना के नए वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है। 300 लोगों पर टेस्ट किया जाएगा। देश में यह दूसरी वैक्सीन है, जिसक इंसानों पर ट्रायल हो रहा है। 

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 24,63,271 1,24,281     10,40,605
ब्राजील 11,92,474 53,874 6,49,908
रूस  6,06,881 8,513 368,822
भारत 4,73,719 14,907 2,71,688
ब्रिटेन 306,862 43,081 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,166 28,327 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,64,689 8,586 1,51,589
चिली 2,54,416 4,731  2,15,093
इटली 2,39,410 34,644 1,86,111
ईरान 2,12,501 9,996 1,72,096

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

सेनेगल के राष्ट्रपति क्वारैंटाइन
पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्वारैंटाइन होने जा रहे हैं। देश के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, 58 साल के सैल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके संपर्क में राष्ट्रपति आए थे। एक महीने पहले उनके भाई की भी जांच की गई थी। देश में अब तक 6 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 93 लोगों की मौत हुई है।

सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वे एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने क्वारैंटाइन होने का फैसला किया।

पाकिस्तान: 4044 नए केस सामने आए
पाकिस्तान में 24 घंटे में 4044 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 148 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण का आंकड़ा 1.92 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि 3903 की जान जा चुकी है। देश में 81 हजार 307 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा 74,070 मामले सिंध प्रांत में हैं।

पाकिस्तान के कराची शहर में एक महिला का कोरोना टेस्ट करता स्वास्थ्यकर्मी। देश में संक्रमण से अब तक 81 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

हर दिन 10 लाख केस मिल रहे: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसियोस ने बुधवार को कहा कि अगले हफ्ते तक संक्रमण का मामला 1 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। फिलहाल, हर हफ्ते 10 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं, कई देश ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर मशीन की कमी से जूझ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते हर दिन 88 हजार बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही है। ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर संक्रमित मरीजों को सांस लेने के लिए जरूरी है। अगले कुछ दिनों में 120 देशों को 14 हजार ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर भेजने की योजना है।

ऑस्ट्रेलिया: एक लाख लोगों का टेस्ट होगा
ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों में मामले बढ़े हैं। इसकी वजह से सरकार ने घर-घर जाकर कोरोना का टेस्ट करने का फैसला किया है। मेलबर्न कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। विक्टोरिया स्टेट में गुरुवार को 33 नए केस मिले हैं। जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां 1000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया जाएगा। यहां एक लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट करने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन 10 हजार लोगों का 10 दिन तक टेस्ट किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। सिडनी में लोग घर से बाहर टहलते नजर आए।

ब्रिटेन: 6000 लोगों पर टेस्ट किया जा सकता है

ब्रिटेन में कोरोना के नए वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है। देश में यह दूसरी वैक्सीन है, जिसक इंसानों पर ट्रायल हो रहा है। वैक्सीन का जानवरों पर ट्रायल सफल रहा था। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर रॉबिन शटोक की अगुआई में में 300 लोगों पर इसका ट्रायल होगा। इससे पहले ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स भी एक वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल कर रहे हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि पहले फेज के ट्रायल के बाद अक्टूबर में दूसरे फेज की शुरुआत होगी। वैक्सीन का 6000 लोगों पर टेस्ट करने की योजना है।

ब्रिटेन के सेंट थॉमस अस्पताल के मेडिकल स्टाफ एक कोरोना मरीज को भर्ती करने ले जाते हुए। ब्रिटेन में कोरोना के दूसरे वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। 300 लोगों पर इसकी जांच होगी।

ब्राजील: एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मामले 
ब्राजील में 24 घंटे में 40,995 मामले सामने आए हैं। 1185 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 92 हजार 474 पहुंच गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 53,874 हो गई है। एक दिन पहले ब्राजील में 40,131 मामले सामने आए थे और 1374 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है।

यह फोटो अल सल्वाडोर के सांता टेसला कब्रिस्तान की है। यहां कुछ लोग कोरोना से जान गंवाने वाली एक महिला के शव को दफन कर रहे हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का सबसे प्रभावित देश है।

रूस: मॉस्को में अब तक 3666 मौतें
मॉस्को में 24 घंटे में संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 3669 हो गई है। एक दिन पहले शहर में 14 लोगों की मौत हुई थी। रूस में संक्रमितों की संख्या 6.06 लाख से ज्यादा है। यहां अब तक 8500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3.68 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। मॉस्को में इस समय 2.16 लाख से ज्यादा मामले हैं।

यह फोटो 20 जून की है। रशियन फुटबॉल प्रीमियर लीग का मैच देखने जाने से पहले बच्चे का तापमान चेक करती स्टाफ। रूस में अब तक 6.06 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इजरायल: 532 नए मामले
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में 532 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,044 हो गई है। मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। देश में अब तक 15,940 मरीज ठीक हो चुके है। सक्रिय मामलों की संख्या 5796 है, जो कि चार मई के बाद से सबसे अधिक है।

इजराइल के सोनोविया कंपनी के कर्मचारी वाशेबल और रीयूजेबल मास्क बनाते हुए। कंपनी का कहना है कि इससे कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

मैक्सिको: 24,324 मौतें
मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 24 घंटे में संक्रमण से 947 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 24,324 हो गई है। वहीं, देश में एक दिन में 5473 नए मामले केस मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख हो गई है। एक दिन पहले देश में संक्रमण के 6288 मामले और 793 मौतें दर्ज की गईं।

Related posts

इंदौर शहर में कोरोना का एक भी मरीज उपचाररत नहीं, फिर शून्य पर पहुंचा आंकड़ा

News Blast

हीट डोम की गिरफ्त में कनाडा:कनाडा में 49.1 डिग्री पारा, 233 लोगों की मौत, सड़कों पर फव्वारे चले

News Blast

रिपोर्ट में दावा- दिसंबर 2019 में ही अमेरिका पहुंच चुका था कोरोनावायरस; दुनिया में अब तक 2.97 करोड़ केस

News Blast

टिप्पणी दें