May 19, 2024 : 1:48 AM
Breaking News
बिज़नेस

बीते 28 सालों में आधी से भी कम हुआ स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाला ब्याज, टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 1992 में 13.5% ब्याज मिल रहा था अब 6.7% मिल रहा

  • PPF पर 1992 में 12 फीसदी ब्याज मिलता था जो अब घटकर 7.1 रह गया है
  • सीनियन सिटीजन सेविंग स्कीम पर 2012 में 9.3% ब्याज मिल रहा था जो अब 7.4% है

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 11:47 AM IST

नई दिल्ली. सरकार एक बार फिर छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। इसके तहत पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में भी कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो PPF पर मिलने वाला ब्याज 7 फीसदी से भी नीचे जा सकता है, जो 46 साल में सबसे कम होगा। इससे पहले 1974 में PPF पर मिलने वाली ब्याज दर 7 फीसदी से कम हुई थी।

लगातार हुई कटौती

  • 28 साल पहले यानी 1992 में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 5 साल के निवेश पर 13.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है जो अब घटकर 6.7 फीसदी रह गया है। 
  • PPF पर 1992 में 12 फीसदी ब्याज मिलता था जो अब घटकर 7.1 रह गया है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (5 साल) की ब्याज दर भी बीते 28 सालों में 12 से घटाकर 6.8 फीसदी पर आ गई है।
  • सीनियन सिटीजन सेविंग स्कीम (5 साल) पर 2012 में 9.3 फीसदी ब्याज मिल रहा था जो अब 7.4 फीसदी रह गया।

बीते सालों में ब्याज दरों में कितनी कटौती हुई (ब्याज दर % में)

साल टाइम डिपॉजिट PPF नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (5 साल)  सीनियन सिटीजन सेविंग स्कीम (5 साल)
अप्रैल 1992 तक 13.5 12 12 जानकारी उपलब्ध नहीं
सितम्बर 1993 तक 12.5 12 12 जानकारी उपलब्ध नहीं
जनवरी 1999 तक 11.5 12 11.5 जानकारी उपलब्ध नहीं
जनवरी 2000 तक 10.5 11 11 जानकारी उपलब्ध नहीं
मार्च 2001 तक 9 9.5 9.5 जानकारी उपलब्ध नहीं
मार्च 2002 तक 8.5 9 9 जानकारी उपलब्ध नहीं
मार्च 2003 तक 7.5 8 8 9.0
दिसंबर 2011 तक  8.3 8.6 8.4 जानकारी उपलब्ध नहीं
अप्रैल 2012 तक 8.5 8.8 8.6 9.3
अप्रैल 2013 तक 8.4 8.7 8.5 9.2
अप्रैल 2014 तक 8.5 8.7 8.5 9.2
अप्रैल 2015 तक 8.5 8.7 8.5 9.3
जून 2016 तक 7.9 8.1 8.1 8.6
अप्रैल 2017 तक 7.7 7.9 7.9 8.4
जून 2017 तक 7.6 7.8 7.8 8.3
जनवरी 2018 तक 7.4 7.6 7.6 8.3
जून 2019 तक 7.8 8 8 8.7
मार्च 2020 तक 7.7 7.9 7.9 8.6
इस चालू तिमाही में 6.7 7.1 6.8 7.4

Related posts

आज से बदल जाएगा जूम ऐप, प्राइवेसी सर्विस में किया गया सुधार, कंपनी ने कहा- अब कंटेंट सुरक्षित रहेगा और हैक नामुमकिन

News Blast

विजय शेखर शर्मा और उनकी कंपनी रहेजा क्यूबीई का करेंगे अधिग्रहण, 289.68 करोड़ रुपए में होगा सौदा

News Blast

3,500 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, हायरिंग फर्म्स के पास चार दिनों में सबसे ज्यादा रिज्यूमे चीनी ऐप कंपनियों में काम करनेवालों से मिले

News Blast

टिप्पणी दें