May 19, 2024 : 1:47 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

चीन ने सबसे ज्यादा 9 करोड़ टेस्ट किए, यह अमेरिका से तीन गुना; दुनिया में अब तक 93.73 मरीज

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 80 हजार 170 लोगों की मौत, जबकि 50.63 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 24 लाख से ज्यादा संक्रमित, जबकि 1 लाख 23 हजार 476 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 03:48 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 93 लाख 73 हजार 825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 50 लाख 63 हजार 446 लोग स्वस्थ हुए हैं। 4 लाख 80 हजार 170 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन ने बुधवार को कहा कि महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। यह संख्या अमेरिका से तीन गुना ज्यादा है। अमेरिका में अब तक 2.95 करोड़ टेस्ट हुए हैं।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 24,24,493 1,23,476     10,20,412
ब्राजील 11,51,479 52,771 6,13,345
रूस  6,06,881 8,513 3,68,822
भारत 4,57,621 14,500 2,59,092
ब्रिटेन 3,06,210 42,927 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,832 28,325 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,60,810 8,404 1,48,437
चिली 2,50,767 4,505  2,10,570
इटली 2,38,833 34,675 1,84,585
ईरान 2,09,970 9,863 1,69,160

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील: 52 हजार मौतें
लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों में 1 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का 20 लाख से ज्यादा मामला सामने आ चुका है। इनमें ब्राजील में सबसे ज्यादा 52 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1.15 लाख लोग संक्रमित हैं। 24 घंटे में यहां 40 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।

रियो डि जेनेरियो के अस्पताल से कोरोना से जान गंवाने वाले युवक के शव को ले जाते रियो पैक्स फ्यूनेरल होम के स्टाफ। ब्राजील में संक्रमण के मामले 11 लाख से ज्यादा हो चुके हैं।

कोलंबिया: 73 हजार से ज्यादा संक्रमित
कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डूक्यू ने मंगलवार देर रात देश में लागू लॉकडाउन को 15 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है। प्रशासन ने एक जून से लॉकडाउन के नियमों में धीरे-धीरे ढील देना शुरू कर दिया है। देश में 25 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है। इसे 30 जून को खत्म किए जाने की उम्मीद थी। कोलंबिया ने अपनी सुस्त पड़ी हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई फेज में देश को दोबारा खोलना शुरू किया है। यहां अब तक 73,760 मामलों की पुष्टि हुई है और 2524 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह फोटो 20 अप्रैल की है। कोरोनोवायरस महामारी के बीच सरकार से गरीबों के लिए भोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन करता एक युवक। दक्षिण अमेरिकी देश में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: 2 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग हुई

अमेरिकी टॉप हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई। देश के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका के अन्य चार हेल्थ एक्सपर्ट ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कभी भी टेस्टिंग कम करने की सलाह नहीं दी थी। ओक्लाहोमा में रैली में ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें कम टेस्टिंग की सलाह दी गई थी। वहीं, फौसी ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश में ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

टेक्सास: 5000 से ज्यादा नए मामले
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ही दिन में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को कहा कि टेक्सास में बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि कोरोना का प्रसार वास्तव में एक चुनौती नहीं है। राज्य में कोरोना तेजी से फैल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की।

न्यूयॉर्क सिटी में रीओपनिंग के बाद लोग रेस्टोरेंट में खाते नजर आए। यह राज्य अमेरिका में कोरोना का एपिसेंटर रहा है। करीब 3 महीने के बाद न्यूयॉर्क सिटी में अर्थव्यवस्था को खोला गया है।

द.कोरिया: 12 हजार से ज्यादा संक्रमित
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 51 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल आंकड़ा 12,535 हो गया है। स्थानीय और विदेशी मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच दिनों बाद संक्रमण का मामला 50 से ज्यादा सामने आया। नए मामलों में 20 विदेशी नागरिकों में सामने आए हैं।

यह फोटो दक्षिण कोरिया के राजधानी सियोल की है। देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लगाया गया है। प्रतिबंधों के चलते सड़क पर लोग कम ही नजर आ रहे हैं।

इजरायल: 430 नए मामले
इजरायल में एक दिन में सबसे ज्यादा 430 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या 21,512 हो गई है। देश में अभी 5335 मामले सक्रिय हैं। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 हजार 869 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को विशेष मंत्रिस्तरीय समिति ने सबसे ज्यादा संक्रमित शहर एलाड और उत्तर-पूर्वी शहर तिबरियास को ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।

Related posts

कोरोना दुनिया में: अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 3 लाख के पार, ब्राजील ने वैक्सीनेशन प्लान जारी किया

Admin

स्थानीय भाषाओं में बीटेक पाठ्यक्रमों की सराहना:उपराष्ट्रपति बोलें – शिक्षा के मिश्रित मॉडल विकसित करने की जरूरत

News Blast

भारत-चीन के बीच 11वें दौर की बातचीत: पूर्वी लद्दाख में 13 घंटे चली कमांडर लेवल की मीटिंग; गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग इलाकों से सेनाओं को पीछे हटाने पर चर्चा हुई

Admin

टिप्पणी दें