May 17, 2024 : 1:53 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

प्रॉपर्टी डीलर से घर आकर मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, मना करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग

  • आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है वारदात

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 04:09 AM IST

नई दिल्ली. नरेला के सनोठ गांव बवाना रोड पर संजय अत्री परिवार के साथ रहता है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे उनके मकान की डोर बेल किसी ने बजाई थी। जब वह बाहर आए। बाइक पर 2 लडक़े थे। जिसमें से एक ने उनको एक कागज दिया। जिसमें एक करोड़ रुपए की रंगदारी लेने की बात लिखी हुई थी। संजय ने उनको रंगदारी देने से मना कर दिया और पुलिस को मामले की जानकारी देने की धमकी दी। 
संजय ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। कुछ सैकेंड बाद बदमाशों ने 2 पिस्टल से आधा दर्जन गोलियों उसके घर पर चलाई और मौके पर से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर संजय व पड़ोसी बाहर आए। जब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। गली में कारतूस के काफी खोल पड़े हुए थे। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस  मौके पर पहुंची। जिन्होंने कारतूस के खोल बरामद किए। गोलियों गेट और दीवार पर मारी गई थी।
 पुलिस सूत्रों का कहना है कि बवाना, नरेला इलाके में तिहाड़ जेल में बंद कुछ गैंगस्टर का दबदबा रहा है। उनको शक है कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों ने अपने गुर्गों से प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मंगवाने की कोशिश की होगी।

Related posts

भोपाल में बनेगा MP का पहला डबल डेकर सिक्स लेन एलिवेटेड फ्लाई ओवर, भविष्य में मेट्रो भी चलाई जा सकेगी

News Blast

भास्कर एक्सक्लूसिव: MP में लव जिहाद रोकने के लिए बनने वाले कानून में लव जिहाद शब्द ही नहीं होगा, इसे 10 सवालों से समझें

Admin

भारत-चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की दूसरी बैठक जारी, दिल्ली में आर्मी चीफ ने टॉप कमांडर्स से हालात की जानकारी ली

News Blast

टिप्पणी दें