May 18, 2024 : 4:29 PM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय

भोपाल में बनेगा MP का पहला डबल डेकर सिक्स लेन एलिवेटेड फ्लाई ओवर, भविष्य में मेट्रो भी चलाई जा सकेगी

भोपाल में मध्य प्रदेश के पहले डबल डेकर सिक्स लेन एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय सड़क अधो-सरंचना निधि अंतर्गत भोपाल शहर में भोपाल- इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए 306 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट प्रविधान किया है।

फ्लाई ओवर की 2900 मीटर लंबाई और 26 मीटर चौड़ाई होगी। बता दें कि बैरागढ भोपाल शहर का व्यवसायिक क्षेत्र है। इसके कारण यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। यह इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्राथमिकता का मार्ग है।

इंदौर भोपाल कारीडोर पर कई बड़े व्यवसायिक प्रोजेक्ट आ रहे हैं। फ्लाई ओवर बन जाने से यातायात सुगम और व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। बुधवार को फ्लाई ओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे और दो माह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।फ्लाई ओवर पर भविष्य में मेट्रो चलाने की योजना

 

बैरागढ़ में बनाए जाने वाले सिक्स लेन फ्लाई ओवर के नीचे का मार्ग बैरागढ़ के यातायात के लिए उपयोग में लिया जाएगा। इसके ऊपर प्रथम तल पर सिक्स लेन बनेगा, इसमेें तीन लेन आने व तीन लेन जाने के लिए उपयोग किए जाएंगे।

सीहोर और इंदौर से आने-जाने वाले वाहन सीधे प्रथम तल के मार्ग से बिना किसी ट्रैफिक के आवागमन कर सकेंगे। इसके ऊपर पिलर बनाए जाएंगे, इनका उपयोग भविष्य में मेट्रो के लिए किया जा सकेगा।

 

यानी भविष्य में अगर मेट्रो सीहोर के लिए चलाई जाती है तो इन पिल्लरों काे ऊंचा करके मेट्रो के लिए मार्ग बनाया जा सकेगा। मेट्रो के लिए 3.20 मीटर चौड़ा सेंट्रल वर्ज बनाया जाएगा।

यह होगी लंबाई और चौड़ाई

 

फ्लाई ओवर पुल की लंबाई — 2600 मीटर

एप्रोज रोड़/ रिटेनिंवाल की लंबाई– 300 मीटर

आरआरसी ड्रेन की लंबाई– 2 किलोमीटर

Related posts

जन्मभूमि पर पहले पिलर की ढलाई का काम शुरू, मजबूती की कसौटी पर कसने के बाद बनेंगे और 1,199 खंभे

News Blast

ग्रेनो दंपती हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई नरेंद्रनाथ और सुमन की निर्मम हत्या!

Admin

जीजा साले की जोड़ी आरोपी:उतम नगर में अपहरण कर 5 लाख रुपए की फिरौती वसूली, तीन अरेस्ट

News Blast

टिप्पणी दें