May 17, 2024 : 5:42 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब तक 4.56 लाख केस: दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 केस बढ़े, देश में मरीजों का रिकवरी रेट 6% बढ़ा, 2.58 लाख ठीक हुए

  • देश में 14 हजार 483 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6531 की जान गई
  • देशभर में मंगलवार को 15 हजार 600 मरीज बढ़े, 10 हजार से ज्यादा स्वस्थ भी हो गए
  • दिल्ली में मंगलवार को सबसे ज्यादा 2,711 लोग डिस्चार्ज हुए, अब तक 2301 की मौत

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 01:12 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 56 हजार 62 हो गई। मंगलवार को 15 हजार 600 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राजधानी में अब तक 66 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में 3,214 नए मरीज सामने आए, यहां 248 लोगों की जान गई। देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर 56.38% हो गया है। 

दूसरी ओर, इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य सरकारों से कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है। काउंसिल ने कहा कि कोरोना के लक्षण वाले सभी लोगों की जांच की जाए। तीन तरह की जांच से संक्रमितों की पहचान आसानी से होगी। सामान्य लक्षण वालों का एंटीबॉडी टेस्ट किया जाए। इसी तरह कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट और गंभीर लक्षण वालों की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की जाए।

मरीजों के ठीक होने की दर में 6% इजाफा
देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब रिकवरी रेट 56.38% हो गया है। 4 दिन में इसमें 6% का इजाफा हुआ। इसके पहले 19 जून को रिकवरी रेट 50.12% था। अब तक देश में 2 लाख 58 हजार 523 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सरकार 50 हजार वेंटिलेटर खरीदेगी

कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है। सरकार ने पीएम केयर फंड के दो हजार करोड़ रुपए से 50 हजार वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया है। ये सारे वेंटिलेटर मेड इन इंडिया होंगे। इसके लिए पांच भारतीय कंपनियों को ऑर्डर दिया है। इनमें 30 हजार वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड तैयार करेगी। अन्य 20 हजार वेंटिलेटर 4 कंपनियां मिलकर बनाएंगी।

LIVE UPDATES :

  • इंडियन नेवल सर्विसेज शिवाजी लोनावाला  के 12 ट्रेनी सेलर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक ये सारे संक्रमित एक ब्लॉक से मिले हैं। ऐसे में इसके अन्य ब्लॉक में फैलने की संभावना है। डिफेंस मुंबई के पीआरओ ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रिकॉशंस लिए जा रहे हैं। 

  • देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा भारत में संक्रमण का असर काफी कम है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना से प्रति 1 लाख लोगों में जहां औसतन 6.04 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर एक मौत हो रही है। 

  • सबसे ज्यादा खराब हालात इंग्लैंड में है। यहां प्रति एक लाख की आबादी पर मौत का आंकड़ा 63.13 है। स्पेन में इतनी ही आबादी पर 60.60, इटली में 57.19, अमेरिका में 36.30, जर्मनी में 27.32, ब्राजील में 23.68 और रूस में 5.62 है। राहत की बात है कि आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा देश होने के बावजूद भारत में अभी सबसे कम मौतें हो रहीं हैं।

  • दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने विशेष सचिव गृह बीएस भल्ला को दिल्ली के कोरोना मैनेजमेंट के लिए नोडल ऑफिसर बनाया है। 

  • पंजाब सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल्स खोलने की मंजूरी दे दी। हालांकि, इनमें 50% लोग ही आ सकेंगे। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने कहा है कि राज्य में स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई से पहले नहीं खोले जाएंगे।

  • डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत और कुछ अन्य देशो में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन इसका कारण टेस्टिंग में आई तेजी को नहीं माना जा सकता। डब्ल्यूएचओ के हेल्थ डिजास्टर प्रोग्राम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माइकल रेयान ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि नए मामलों की बढ़ती संख्या का कुछ हिस्सा जांच में तेजी के कारण हो सकता है।

प्रति 10 लाख आबादी पर दिल्ली में सबसे ज्यादा 3162 संक्रमित हैं। इसके बाद 1111 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। 

दिल्ली में 5 दिन से एक्टिव केस घट रहे, ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

दिल्ली में 17 जून को सबसे ज्यादा 27 हजार 741 एक्टिव केस थे। इसके बाद से इसमें कमी आ रही ही है। सोमवार को यह आंकड़ा घटकर 23 हजार 820 हो गया। 

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां मंगलवार को 183 मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा 54 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में 29, मुरैना में 23, ग्वालियर में 6, जबलपुर में 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक 12 हजार 261 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9,335 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 525 की जान गई।
  • महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को 3,214 संक्रमित मिले और 248 की मौत हुई। आईएनएस शिवाजी के 8 कैडेट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंबई में 824, ठाणे में 1,116 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 39 हजार 010 हो गई है, इनमें से 62 हजार 883 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6,531 लोगों ने जान गंवाई।
मुंबई के बायकुला में यह कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया क्वारैंटाइन सेंटर है। इसमें 1000 बेड की सुविधा है।
  • उत्तरप्रदेश: यहां मंगलवार को 571 नए मरीज बढ़े और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर में 59, गाजियाबाद में 34 और लखनऊ में 26 पॉजिटिव केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 893 पहुंच गई। यहां कोरोना से अब तक 588 लोगों ने दम तोड़ा है।
  • राजस्थान: यहां मंगलवार को 395 मामले आए। इनमें से जयपुर में 107, जोधपुर में 40, भारतपुर में 18 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15,627 हो गई है। अब तक 365 लोग जान गंवा चुके हैं। 
  • बिहार: बिहार में मंगलवार को 157 मामले आए। पटना में सबसे ज्यादा 35 और समस्तीपुर में 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8,050 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 54 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,027 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

Related posts

केजरीवाल की मोदी को चिट्‌ठी:कोरोना से जान गंवाने वाले हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए भारत रत्न मांगा, दिल्ली CM बोले- नियम में बदलाव जरूरी हो तो वह भी करें

News Blast

PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े सीएनजी प्लांट का लोकार्पण, जानिए इससे क्या होगा फायदा

News Blast

24 घंटे में 15600 संक्रमित बढ़े, अब तक 4.56 लाख केस; भारत में प्रति लाख मरीजों की संख्या सबसे कम, अमेरिका सबसे आगे

News Blast

टिप्पणी दें