May 5, 2024 : 5:23 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

उपलब्धियों से भरा, अपने व्यवहार पर काबू रखने और व्यवसायिक मामलों में विवादों से बचने का है दिन

  • मेष राशि वालों के लिए नए मौके और लाभ मिलने का हो सकता है दिन
  • वृष राशि वालों के लिए दिन कुछ आर्थिक नुकसान होने का है
  • मिथुन राशि वालों के लिए विवाद या बहस में पड़ने का हो सकता है समय

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 05:38 PM IST

बुधवार, 24 जून 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन नई सफलताओं से भरा रहेगा। कुछ लोगों के लिए दिन सफलता और उपलब्धि भरा रह सकता है। कुछ लोगों को अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं, 4 राशियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए नए मौके और लाभ मिलने का हो सकता है दिन, वृष राशि वालों के लिए दिन कुछ आर्थिक नुकसान होने का है, मिथुन राशि वालों के लिए विवाद या बहस में पड़ने का हो सकता है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – Six of Wands

आज का दिन आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपको नए अवसर और योजनाओं से लाभ प्राप्त होने का संकेत कार्ड्स कर रहे हैं। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।

  • वृषभ – Two of Pentacles

आज का दिन आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर काफी नियंत्रण रखना पड़ेगा। आज आपको अपनी वाणी से हानि हो सकती है। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।

  • मिथुन – Ace of Swords

आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा कमतर हो सकता है। किसी से विवाद या बहस होने की आशंका है। आज आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।

  • कर्क – Two of Cups

आज का दिन थोड़ा थकान और भारीपन के साथ गुजरेगा। आपमें उत्साह की कमी रह सकती है। काम को लेकर आपका रवैया टालमटोल वाला रह सकता है। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। सावधान रहें।

  • सिंह – Judgment

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता और दौड़ भाग से भरा हुआ रह सकता है। आपको आज कई चीजें एक साथ मैनेज करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए।

  • कन्या – The Moon

आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसायिक जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है।

  • तुला – Temperance

आज का दिन आपके लिए अपनी सहनशीलता को जांचने का है। आप खुद पर परिस्थितियों को हावी ना होने दें। आज कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।

  • वृश्चिक – The Chariot

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर करने का होगा। आपके मन में कई तरह के विचार पूरे दिन उठते रहेंगे। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।

  • धनु – The Emperor

आज आपके दिन का काफी समय फालतू गुजर सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने आप को थोड़ा संतुलित रखें। किसी की बात या बहकावे ना आएं। आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।

  • मकर – Six of Wands

आज का दिन कुछ लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। कोई बड़ा बदलाव या घटना के आज आप साक्षी बनेंगे। कुछ लोगों के लिए दिन काफी रोमांचक और यादगार रह सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।

  • कुंभ – Two of Swords

आज आपका दिन कुछ अच्छे विचारों और घटनाओं वाला हो सकता है। कुछ लोगों को परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन कुछ आराम में गुजरेगा। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। मित्रों के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा।

  • मीन – Ace of Pentacles

आज अगर आप अपनी पूंजी को कहीं लगाने या किसी जगह निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।

Related posts

घर में शुभ माना जाता है पूर्व दिशा की दीवार में खिड़की का होना, इसी से घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी

News Blast

उपासना:सावन माह में अपने घर पर ही सरल स्टेप्स में कर सकते हैं शिव पूजा

News Blast

कोरोना में अल्जाइमर्स मरीज संक्रमित हुए तो मेमोरी लॉस का खतरा, आइसोलेशन में अकेलापन याददाश्त पर बुरा असर डाल सकता है

News Blast

टिप्पणी दें