April 28, 2024 : 4:20 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

24 जून का मूलांक 6 और भाग्यांक 7 है, बुधवार को यात्रा में सावधान रहना होगा, कोई काम उलझ सकता है, धैर्य बनाए रखना होगा

  • बुधवार को अंक 3 वाले लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है, अंक 4 वाले लोगों की हो सकती है उन्नति

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 01:41 PM IST

बुधवार, 24 जून का मूलांक 6, भाग्यांक 7, दिन अंक 5, मासांक 6 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है और अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 24 जून का दिन…

अंक 1- प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। आज की प्रतिकूलता सदा नहीं रहने वाली है। यात्रा विफल रह सकती है, सावधान रहने की जरूरत है। किसी काम का उलझाव दुखी कर सकता है।

क्या करें- हलवे का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- यदि किसी के साथ साझेदारी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, मगर पहले उस व्यक्ति के साथ अपनी अनुकूलता की जांच अवश्य करवा लें। अपने अंतरंग परिचय को रिश्ते में बदलना चाहते हैं तो पर्याप्त तसल्ली करने के बाद ही ऐसा करें। 

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- आय का नया स्रोत बनने या पुराना स्रोत मजबूत होने से दिल खुश हो सकता है। मौज-मस्ती का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में अधिक अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- बटुक भैरव के नाम का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- पब्लिक सेक्टर में काम करने वालों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। आज पूरे दिन चेहरे पर तनाव दिखाने से पूरी तरह बचें।

क्या करें- देवी कीलक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- यात्रा प्रधान जॉब करने वालों को लाभ मिल सकता है। आज काले कपड़ों का प्रयोग बिलकुल न करें। किसी भी काम के बारे में अंतिम निर्णय आज न करें।

क्या करें- शरीरधारी गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- सामान्य स्थिति रहने वाली है। जो जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दें; उठापटक से बचें। विशेष कार्य आज न करें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें।

क्या करें- शनि देव के काले तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- भागादौड़ी की तुलना में सफलता का प्रतिशत कम रह सकता है। व्यापार में धीमापन महसूस हो सकता है। यदि साझेदारी में काम कर रहे हैं तो धैर्य न खोने दें।

क्या करें- गणेश भगवन के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- अचानक खुशी का अवसर मिल सकता है। किसी खास पुराने मित्र से भेंट हो सकती है या उसका संदेश मिल सकता है। पुराना अटका या लटका धन मिल सकता है। किसी भोज या पार्टी में शामिल होना पड़ सकता है।

क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- प्रसन्न मन से दिन का आरंभ करें, अनुकूलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रह सकता है। महिला वर्ग से विशेष सहयोग मिल सकता है।

क्या करें- गाय को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Related posts

घरेलु समस्याओं को सुलझाने, खास दोस्तों के साथ गुजरने वाला हो सकता है आपका दिन

News Blast

द्रोणाचार्य पुत्र मोह की वजह से अश्वथामा और कौरव-पांडवों के बीच करते थे भेदभाव, अश्वथामा को देने चाहते थे ज्यादा ज्ञान, लेकिन वह ब्रह्मास्त्र वापस लेने की विधि नहीं सीख सका

News Blast

वेदव्यास ने भीम को बताया था निर्जला एकादशी का महत्व, सालभर की सभी एकादशियों के बराबर मिलता है पुण्य

News Blast

टिप्पणी दें