February 11, 2025 : 1:45 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

घरेलु समस्याओं को सुलझाने, खास दोस्तों के साथ गुजरने वाला हो सकता है आपका दिन

  • मेष राशि वालों के लिए किसी मांगलिक कार्य के होने के हैं संकेत 
  • वृष राशि वालों के लिए दोस्तों से मुलाकात का हो सकता है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए दूर स्थान से नकारात्मक सूचना मिलने के योग

दैनिक भास्कर

May 15, 2020, 06:24 PM IST

शनिवार, 16 मई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी हल्का और कम जिम्मेदारियों वाला रह सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन पारिवारिक मामलों और समस्याओं को निपटाने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने कुछ पुराने दोस्तों से मिलने या बात करने का मौका मिल सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए किसी मांगलिक कार्य के होने के हैं संकेत, वृष राशि वालों के लिए दोस्तों से मुलाकात का हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए दूर स्थान से नकारात्मक सूचना मिलने के योग। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – Strength

आज का दिन आपके लिए अपने घरेलु मसलों को सुलझाने वाला हो सकता है। अपने लिए समय निकालकर भविष्य की योजनाओं पर काम करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। विदेश से रहने वाले मेहमानों के आने की आपकी पूरी संभावना होगी और लगातार पार्टी का मूड आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा।

  • वृष – The Sun

आज का दिन आपके लिए कुछ खास दोस्तों के साथ गुजरने वाला हो सकता है। संभव है कि आप अपने दोस्तों के साथ कोई छोटी या कम दूरी की यात्रा पर भी जाएं। आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में अपने आप को पूरी तरह इन्वाल्व करने के पहले ठीक से विचार करें। बेवजह बातें आपकी इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं।  

  • मिथुन – Five of Swords

आज आपके लिए यात्रा का फल नकारात्मक मिलने के संकेत हैं। संभव है, किसी दूर स्थान से भी आपके लिए निराश करने वाली सूचना आए। आपको आज पूरा फोकस अपनी स्थिति को मजबूत बनाने पर करना चाहिए। इससे आपको भविष्य की कुछ आशंकाओं पर जीत पाने में आसानी होगी। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। 

  • कर्क – Two of Cups

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों या परेशानियों वाला हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या या प्लानिंग में कुछ बड़े फेर-बदल करने पड़ सकते हैं। कुछ पुराने मामलों में आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आज किसी की बातों का बुरा ना मानें, शब्दों की बजाय व्यक्ति की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।  आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।

  • सिंह – Six of Wands

आज मन और मस्तिष्क में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगाएं तो सफलता मिलेगी। आज अपना काम समय से करें, आज किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें नहीं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। किन्तु सावधानी बरतनी पड़ेगी, आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है। 

  • कन्या – The Devil

आज का दिन आपके लिए खुद के प्रयासों से आगे बढ़ने का है। लोग आपको कुछ मामलों में दुविधा में डाल सकते हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

  • तुला – The Fool

आज आप पर कोई टेंशन हावी रह सकता है। किसी के दबाव या प्रभाव में आप खुद का कोई नुकसान करा सकते हैं। गुस्से या तनाव में कोई बात ना कहें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। आज आपको आसानी से किसी की मदद मिल जाएगी।

  • वृश्चिक – The Hierophant

आज का दिन आपके लिए करियर में सफलता के नए रास्ते खुलने का है। कुछ नए लोग आपसे मिलेंगे, उनके पास आपके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव हो सकते हैं।  इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आपको लोगों के बीच खुद के महत्व को कम नहीं होने देना चाहिए। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

  • धनु – The Chariot

आज कुछ परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रह सकती हैं। आपको अपने आसपास के माहौल पर गहराई से निगाह रखनी होगी। संभव है, कोई आपकी गतिविधियों पर नजर रख रहा हो। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। अपने परिवार से अपनी कोई बात न छिपाएं, भविष्य में इससे नुकसान हो सकता है।

  • मकर – The Hierophant

आज आपको किसी पर भी तभी भरोसा करना है, जब वो इंसान तथ्यों या लॉजिक के साथ अपनी बात पर सही हो। आज आपको अपने तरीकों से ही सफलता की राह खोजनी होगी। अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए कोई कदम उठाने के लिए अच्छा है। मेडिटेशन अवश्य करें, जिन मुश्किलों और सवालों के जवाब आप खोज रहे हैं, वे जल्द ही मिल जाएंगे।

  • कुंभ – Eight of Cups

आज करियर से जुड़ा कोई ऐसा समाचार आपको मिल सकता है, जिससे भविष्य को लेकर चल रही आपकी कुछ चिंताओं का समाधान हो जाएगा।। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार में यदि कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है तो अपना मत अवश्य रखें, जो सच है उसका साथ दें। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है।

  • मीन – Ten of Wands

आज का दिन आपके लिए किस्मत का बेहतर साथ मिलने का है। आपको काम पूरा करने के साथ ही अपने लिए समय निकालने की भी आवश्यकता है। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे, तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।

Related posts

कोख में पल रहे बच्चे को हुआ संक्रमण, गर्भनाल में मिले कोरोना के कण और दिखी अजीब सी सूजन

News Blast

28 नवंबर तक शुक्र और बुध रहेंगे एक ही राशि में, मौसम और बाजार दोनों में होंगे बदलाव

News Blast

2 अशुभ योग बनने से आज बढ़ सकती है कुछ लोगों की मुश्किलें

News Blast

टिप्पणी दें