May 12, 2024 : 9:55 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए, यह देश के कुल संक्रमितों का 42%; दुनिया में अब तक 91.94 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 74 हजार 508 लोगों की मौत, जबकि 49.41 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 23.88 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 22 हजार 611 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 01:22 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 91 लाख 94 हजार 960 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 49 लाख 41 हजार 766 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 74 हजार 508 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 23.88 लाख हो गई है। इनमें 42% यानी 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण का मामला यहीं है। साथ ही यहां सबसे ज्यादा 1.22 लाख मौतें हुई हैं।

अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दक्षिण अफ्रीका में हो गए हैं। यहां 1.01 लाख केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1991 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 23,88,153 1,22,610 10,02,929
ब्राजील 11,11,348 51,407 5,79,226
रूस  5,92,280 8,206 3,44,416
भारत 4,40,450 14,015 2,48,137 
ब्रिटेन 3,05,289 42,647 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,584 28,324 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,57,447 8,223 1,45,320
चिली 246,963 4,502  2,05,397
इटली 2,38,720 34,657 1,83,426
ईरान 2,07,525 9,742 1,66,427

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

न्यूयॉर्क सिटी: प्रतिबंधों में ढील

न्यूयॉर्क सिटी को दो फेज में खोलना शुरू कर दिया गया है। लोग अब बाहर खा सकेंगे। वहीं, रेस्टोरेंट और सलून 50% क्षमता के साथ खोल दिए गए हैं। देश में सबसे ज्यादा ज्यादा संक्रमण के मामले यहीं है। शहर में अब तक संक्रमण के 4.11 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 31 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

अमेरिका में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क सिटी में रेस्टोरेंट में अब खा सकेंगे। प्रशासन ने यहां प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है।

ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार
ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 24 घंटे के दौरान 21,432 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 11.11 लाख हो गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 71 हजार 649 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक दिन में 654 लोगों की जान गई है। यहां मरने वालों की संख्या 51 हजार से ज्यादा हो चुकी है। संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर 4.6% है।

चीन: 22 नए मरीज
चीन में कोरोनावायरस के 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि संक्रमित मिले मरीजों में 13 मामले घरेलू संक्रमण के हैं। नौ विदेशी लोगों से जुड़े हैं। आयोग के अनुसार सभी घरेलू संक्रमण के मामले बीजिंग में दर्ज किए गए हैं। सोमवार को देश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

बीजिंग में साइकिल स्टैंड में साइकिलों को डिसइन्फेक्ट करता सफाईकर्मी। राजधानी में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

तुर्की: मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना
तुर्की में पब्लिक प्लेस पर मास्क नहीं पहनने पर 900 लीरा (9985 रु.) तक का जुर्माना लगेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि नए मामलों में इजाफा के बाद यह नियम लाया गया है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फरहान कोजा ने सोमवार को बताया कि देश में 24 घंटे में 1212 मामले सामने आए हैं। वहीं. 24 से ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 1.88 लाख से ज्यादा है।

तुर्की में बीच को दोबारा खोल दिया गया है। यहां संक्रमण के मामलों में थोड़ा इजाफा देखा जा रहा है। इसके बाद सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माने लगा दिया है। 

मिस्र: संक्रमितों की संख्या 56,809
मिस्र में 24 घंटे में कोरोना के 1576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,809 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालेद मेगाहेद ने बताया कि देश में 24 घंटे में 85 और लोगों की मौत हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या की 2278 हो गई है। वहीं, 397 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। अब देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,133 हो गई है।

Related posts

ड्रग तस्करी मामले में युवक को जूम कॉल से मौत की सजा सुनाई गई, देश में ऐसा पहला मामला

News Blast

कई महिलाओं के यौन शोषण का दोषी जलेबी बाबा कौन है

News Blast

फैक्ट्री में आग से 52 की मौत:बांग्लादेश में 6 मंजिला फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में आग लगी, जान बचाने के लिए लोग इमारत से नीचे कूदे

News Blast

टिप्पणी दें