May 20, 2024 : 1:59 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

फैक्ट्री में आग से 52 की मौत:बांग्लादेश में 6 मंजिला फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में आग लगी, जान बचाने के लिए लोग इमारत से नीचे कूदे

  • Hindi News
  • International
  • Bangladesh Factory Fire Accident Photos Update; Dakha News | 40 People Kied And 30 Injured In Bangladesh Dakha

ढाका2 घंटे पहले

ढाका में फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में आग लगने के बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया। फायर फाइटर्स लगातार लपटों पर पानी का छिड़काव करते रहे।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हैं और कई अभी लापता हैं। जान बचाने के लिए कई लोग जलती इमारत से नीचे कूद गए। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी थी। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग भीतर फंसे हुए हैं। हालांकि, जो लोग बाहर आए, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि फैक्ट्री के भीतर फंसे लोगों का बचना मुश्किल है।

आग की लपटों की वजह से फायर फाइटर्स को अंदर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आग की लपटों की वजह से फायर फाइटर्स को अंदर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जब फायर फाइटर्स अंदर पहुंचने में कामयाब हुए, तो वहां सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

जब फायर फाइटर्स अंदर पहुंचने में कामयाब हुए, तो वहां सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

पुलिस ने बताया गुरुवार शाम करीब 5 बजे रूपगंज इलाके में स्थित फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर शुक्रवार दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कितनी मौतें हुई हैं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। एक बार आग पर काबू पा लिया जाए, उसके बाद फैक्ट्री के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं और कई लोग इमारत से कूदने पर घायल हो गए हैं।

फैक्ट्री में आग लगने पर कई मजदूरों ने जान बचाने के लिए चौथे फ्लोर से छलांग लगा दी थी।

फैक्ट्री में आग लगने पर कई मजदूरों ने जान बचाने के लिए चौथे फ्लोर से छलांग लगा दी थी।

रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को जलती हुई इमारत से बाहर निकाला।

रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को जलती हुई इमारत से बाहर निकाला।

फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर मौजूद थे
एक मजदूर ने कहा कि आग लगने के वक्त फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर मौजूद थे। सुरक्षा नियमों को न मानने के चलते बांग्लादेश में आग की घटनाएं आम बात हैं। पिछले साल फरवरी में भी ढाका में ही कुछ अपार्टमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में 70 लोगों की जान गई थी।

करीब 12 घंटे बाद भी फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटें दिखाई देती रहीं।

करीब 12 घंटे बाद भी फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटें दिखाई देती रहीं।

आग इतनी तेज थी कि पूरी फैक्ट्री आग के गोले की तरह दिखाई दे रही थी।

आग इतनी तेज थी कि पूरी फैक्ट्री आग के गोले की तरह दिखाई दे रही थी।

सीढ़ियों पर दरवाजे बंद थे
एक मजदूर ने बताया कि तीसरी मंजिल पर जब आग लगी तो सीढ़ियों पर लगे दोनों तरफ के दरवाजे बंद थे। इस दौरान उस मंजिल पर 48 लोग थे। मैं नहीं जानता उनका क्या हुआ। एक अन्य मजदूर ने बताया कि आग लगने के बाद 13 मजदूर छत की ओर भागे और देखते ही देखते काला धुआं भर गया।

घटना स्थल पर मौजूद नजरुल इस्लाम ने बताया कि वो हादसे की खबर सुनकर आए। वो अपने भांजे को ढूंढ रहे थे, जो फोन नहीं उठा रहा था। अब उसका फोन भी नहीं लग रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

दिल्ली पहुंचा हिजाब मामलाः राजधानी के स्कूलों में धार्मिक पोशाक पहनने पर लगी रोक

News Blast

इमरान ने कहा- कश्मीर मुद्दे पर दुनिया पाकिस्तान के साथ नहीं है, आर्थिक मजबूरियों के चलते इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ कोई नहीं बोलता

News Blast

निलंबित विशेष पुलिस महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के उत्तर से संतुष्ट नहीं मध्‍य प्रदेश सरकार, होगी विभागीय जांच

News Blast

टिप्पणी दें