May 15, 2024 : 6:23 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

जब भी बाधाएं आती हैं, हमें सबसे पहले परेशानियों की जड़ को समझना चाहिए, वजह को पहचानें और उसके बाद उसे हल करने की कोशिश करें

  • एक लड़के ने गुरु से कहा कि मुझे सफल होना है, कोई रास्ता बताएं, गुरु ने जवाब कि पहले मेरी बकरी को खूंटे से बांध दो

दैनिक भास्कर

Jun 22, 2020, 02:30 PM IST

जीवन में जब भी बाधाएं हैं तो अधिकतर लोग निराश हो जाते हैं और परेशानियां ज्यादा उलझ जाती हैं। समस्याओं को दूर करने के लिए हमें बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है।

लोक कथा के अनुसार पुराने समय में एक लड़का अपने गुरु के साथ आश्रम में रहता था। एक दिन उस लड़के ने गुरु से कहा कि गुरुदेव मेरे जीवन में बहुत सी समस्याएं हैं, मैं इन समस्याओं को कैसे हल कर सकता हूं, कृपया कोई रास्ता बताएं।

संत ने अपने शिष्य से कहा कि ठीक है, मैं तुम्हें रास्ता बता दूंगा, लेकिन पहले तुम मेरी बकरी को खूंटे से बांध दो। इतना कहते हुए गुरु ने बकरी की रस्सी लड़के को पकड़ा दी। बकरी संत के अलावा किसी और से नियंत्रित नहीं होती थी।

जैसे ही रस्सी लड़के ने पकड़ी वह उछल-कूद करने लगी। बहुत कोशिश करने के बाद भी लड़का उस बकरी को खूंटे से बांध नहीं पा रहा था। तब लड़के ने अपने दिमाग दौड़ाया। उसने सबसे पहले उस बकरी को पकड़ा और उसके पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद बड़े आराम से उसने बकरी को खूंटे बांध दिया।

शिष्य की बुद्धिमानी देखकर उसके गुरु प्रसन्न हो गए और उन्होंने उससे कहा कि तुमने दिमाग का बहुत अच्छा उपयोग किया है। अगर हम इसी तरह किसी भी समस्या की जड़ को पकड़ लेंगे तो वह समस्या बहुत ही आसानी से हल हो जाएगी और हमें कामयाबी मिल जाएगी। यही सफलता का मूल मंत्र है।

Related posts

कुंवारे पुरुषों को कोरोना से मौत का खतरा ज्यादा, कम इनकम वाले और कम पढ़े-लिखे भी रिस्क जोन में

News Blast

26 जुलाई का राशिफल:6 राशियों के लिए शुभ दिन; कर्क, मकर और मीन वालों को आर्थिक फायदा होने के योग हैं

News Blast

3 साल में आती है पुरुषोत्तमी एकादशी, इस व्रत से मिलता सालभर की सभी एकादशी व्रत का पुण्य

News Blast

टिप्पणी दें