May 26, 2024 : 11:24 PM
Breaking News
MP UP ,CG

जेपी नड्‌डा ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां; कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित

  • पश्चिमी क्षेत्र की रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित किया
  • सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी रहे मौजूद

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 08:21 PM IST

लखनऊ. देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच भाजपा देशभर में वर्चुअल रैलियों का आयोजन कर रही है। रविवार को भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश में पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार 2.0 का पहला साल उपलब्धियों का और चुनौतियों से निपटने का साल रहा है। उन्होंने देश को आश्वासन देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित और मजबूत हैं। 

जेपी नड्‌डा ने कहा- कोरोना संकट के साये में हम इस रैली में प्रतिभाग कर रहे हैं। कई लोगों की जीवन लीला कोरोना के कारण समाप्त हुई है। उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं और कोरोना संक्रमितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल के कार्यकाल में छह दशक के गैप को पाटने का काम किया है। 

विपरित परिस्थितियों में भी डटे हुए हैं कोरोना योद्धा – जेपी नड्डा 

नड्डा ने कहा कि पिछले तीन महीने से जिस तरह से कोरोना वॉरियर्स काम कर रहे हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- जब हम लॉकडाउन की परिस्थिति में गए तो एक विचार आया कि हम कैसे करोड़ों लोगों की सेवा कर पाएंगे, उनसे संवाद कर पाएंगे। मैं अपने साथियों को बधाई देना चाहता हूं कि इस संक्रमण काल में इस डिजिटल टूल का प्रयोग करते हुए, वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सारे देश को राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जाग्रत करके सेवा में लगाने का काम किया तो वो अकेले भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने किया।

18 करोड़ फूड पैकेट भाजपा कार्यकताओं ने जरुरतमंदों तक पहुंचाया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि लॉकडाउन में करीब 19 करोड़ फूड पैकेट भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया है। करीब 5 करोड़ राशन किट बांटे हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब 5 करोड़ फूड पैकेट बांटे हैं और करीब 45 लाख राशन किट बांटे हैं। मैंने 150 वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए सभी सांसद, मेयर्स, विधायकों को सेवाभाव के लिए जोड़ा। साथ ही सभी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने लगभग 4,000 वीडियो कांफ्रेंस करके ऊपर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को सेवा कार्य में लगाया।

Related posts

नदी के रपटे पर फंसी बस:श्योपुर में मिठी नदी पुल के ऊपर से बह रही थी, ड्राइवर ने बीच में रोक दी 50 यात्रियों से भरी बस, आसपास के लोगों ने बचाया

News Blast

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कट ऑफ कितना रह सकता है? देखें अनुमानित स्कोर

News Blast

लगातार 8वें दिन नए पॉजिटिव केस से ज्यादा डिस्चार्ज हुए लोग; कोरोना से मृत पत्रकारों को मिलेगी 10 लाख की मदद

News Blast

टिप्पणी दें