- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने यह वीडियो बिहार के रोहतक शहर का बताया
- सहवाग ने योग करते हुए वीडियो शेयर किया, लिखा- थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन योगा से ही होगा
दैनिक भास्कर
Jun 21, 2020, 01:01 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर एक्टिव बने रहते हैं। वे अपने अनोखे अंदाज से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है, जो बगैर हैंडिल और ब्रैक की साइकिल चला रहा है।
सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘‘रोहतक में हनुमान भक्त, बिना हैंडिल और ब्रेक की साइकल चलाते हुए।’’ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा कि कोई भी ऐसा करने की कोशिश न करे।
सहवाग ने योग करते वीडियो शेयर किया
इसके बाद सहवाग ने योग दिवस पर एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इसमें वे योग करते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया- थोड़ा वक्त भले लगेगा, लेकिन योगा से ही होगा।
Thoda waqt bhale lagega, but Yoga Se Hi Hoga !#InternationalYogaDay pic.twitter.com/g3Yc2Z7NyC
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 21, 2020