May 19, 2024 : 11:18 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 377 संक्रमितों की जान गई; महाराष्ट्र में 160, दिल्ली में 77 मरीजों ने दम तोड़ा, मध्य प्रदेश में मौत का आंकड़ा 500 के पार

  • शुक्रवार को 365 संक्रमितों की मौत हुई थी, आंध्र प्रदेश में अब तक 101 मरीजों की मौत
  • कर्नाटक में 10, मध्य प्रदेश में 9, बिहार में 5 और आंध्र प्रदेश में 4 लोगों ने दम तोड़ा

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 12:38 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 13,346 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 160 संक्रमितों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया। अब तक 6,053 लोगों ने यहां जान गंवाई है। 

देश की राजधानी दिल्ली में 77 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 2,112 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश देश का 7वां राज्य बन गया है जहां 500 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार को राज्य में 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ यहां मरने वालों की संख्या 501 हो गई है। 

तमिलनाडु में 38 लोगों ने जान गंवाई। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार हो गया। वहीं, तेलंगाना में मरने वालों का आंकड़ा दो सौ पार कर गया। 

शनिवार को इन राज्यों में हुई मौत
शुक्रवार को 17 राज्यों में 377 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश में 22, गुजरात में 20, पश्चिम बंगाल में 11, कर्नाटक में 9, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 6- 6, तेलंगाना, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 5-5, राजस्थान में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा में 1-1 मरीज की जान चली गई। इसके पहले शनिवार को 365 लोगों की मौत हुई थी। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               6,053
दिल्ली  2,112
गुजरात 1,639
तमिलनाडु 704
पश्चिम बंगाल 540
मध्य प्रदेश 501
उत्तर प्रदेश 529
राजस्थान 337
तेलंगाना 203
हरियाणा 149
कर्नाटक 132
आंध्र प्रदेश 101
पंजाब 98
जम्मू कश्मीर 81
बिहार 49
उत्तराखंड 27
केरल 22
ओडिशा 15
झारखंड 11
छत्तीसगढ़ 11
असम 09
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 07
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
कुल 13,346

22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           3,425  
अहमदाबाद 1,312
धुले 494
ठाणे 675
पुणे 610
चेन्नई 556
कोलकाता 323
इंदौर 193
जयपुर 145
सांगली 135
औरंगाबाद 176
सोलापुर 184
सतारा  104
सूरत 120
नार्थ 24 परगना 78
रायगढ़ 86
पालघर 82
भोपाल 78
उज्जैन  67
हावड़ा 70
आगरा 79
मेरठ 75
गुरुग्राम  55
फरीदाबाद 51
बेंगलुरु अर्बन 58

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
10 जून  387
11 जून 396
12 जून 388
13 जून 311
14 जून 321
15 जून 396
16 जून 2004
17 जून

325

18 जून 342
19 जून 365

Related posts

उप राज्यपाल बैजल ने कहा- दिल्ली का निवासी ना होने के आधार पर इलाज से इनकार नहीं कर सकते अस्पताल, सभी को इलाज दिया जाए

News Blast

लखनऊ में आज एक साथ मोदी-शाह-डोभाल, लिया जा सकता है अहम फैसला

News Blast

बेटी के पैदा होने से मां नहीं थी खुश, गला दबाकर कर दी हत्या

News Blast

टिप्पणी दें