May 19, 2024 : 8:24 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

तीन सीटों के लिए मतदान शुरू, शाम को घोषित होंगे नतीजे; विधानसभा गेट पर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

मध्यप्रदेश मेंराज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया।शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक नतीजे आजाएंगे। मतदान में कुल 206 विधायक हिस्सा लेंगे। विधानसभा में विधायकों और उम्मीदवारों के अलावा किसी अन्य के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मतदान करने आने वाले विधायकों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है।

भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं। दोनों दलों के विधायकों की संख्या को देखते हुए दो सीट पर भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है।

पहली बार विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में मतदान हो रहा है। हर विधायक की जांच की जा रही है। इसके लिए तीन जगह स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं। कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट में मतदान के लिए सबसे अंत में आएंगे। इनका मतपत्र भी अलग लिफाफे में रखा जाएगा और सबसे अंत में इसे गिनती में शामिल किया जाएगा।

विधानसभा में ज्यादा विधायकों के एक साथ आने परउन्हें प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया जाएगा। यहां मतदान से पहले डॉक्टर विधायकों की स्क्रीनिंग करेंगे। विधायकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में लिखित में जानकारी ली जाएगी।

मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी होगी

विधानसभा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी के साथ सभी सुरक्षा के उपाय अपनाए जाएंगे। मतदान के लिए विधायकों का प्रवेश एक नंबर द्वार (मंत्रालय की ओर) और वापसी तीन नंबर द्वार से होगी। सांची द्वार से प्रवेश करते हुए विधायक सेंट्रल हॉल में बनाए गए मतदान केंद्र में पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार, उनके अधिकृत अभिकर्ता और दल के प्रतिनिधियों के बैठने का अलग से इंतजाम किए गए हैं। एक-एक विधायक मतदान केंद्र में आएंगे और मतपत्र में वरीयता अंकित कर मतपत्र मतपेटी में डालेंगे। मतदान और मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इसे चुनाव आयोग भेजा जाएगा।

भाजपा विधायक दल की बैठक

इससे पहले, गुरुवार कोकेंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमेंपार्टी के 106 विधायकों (स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण नीना वर्मा नहीं पहुंचीं) के साथ तीन निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा विधायक भी भाजपा के पाले में नजर आए। इससे भाजपा के पास अब 113 विधायक का नंबर है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान भी किया। चौथे निर्दलीय विधायक केदार डाबर भी भाजपा के संपर्क में हैं।

इधर, कांग्रेस अपने 92 विधायकों के साथ है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने व्हिप जारी कर दिया है। ऐसी सूरत में कांग्रेस की एक सीट पर जीत तय हो गई है। दूसरी सीट को लेकर कांग्रेस अपने प्रयास करेगी।

बसपा व सपा के विधायक बैठक में मौजूद रहे
इस बीच, भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि तीन निर्दलीय, बसपा व सपा के विधायक बैठक में मौजूद रहे। पार्टी के दोनों उम्मीदवार चुने जाएंगे। इस बीच केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रकाश जावड़ेकर, बीजे पांडा और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने तय किया है कि शुक्रवार को वोटिंग दोपहर 12 बजे से पहले पूरी की जाएं। इसके लिए सभी विधायक 8.30 बजे विधानसभा पहुंच जाएं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेता परिणामों के साथ दिल्ली रवाना होंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं।

Related posts

हर महीने 90 लाख मास्क और 76 लाख ग्लव्स यूज होते हैं; 1% मास्क भी सही से डिस्पोज नहीं हुए तो इससे हर महीने 40 हजार किलो कचरा निकलेगा

News Blast

ब्रह्मोत्सव का आगाज: दक्षिण का काशी कालाहस्ती कस्बा मकड़ी, नाग और हाथी के संयुक्त नाम से प्रसिद्ध है; कालाहस्तीश्वर में एक हजार शिवलिंग, 100 खंभाें का मंडप भी

Admin

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन लाटरी से होंगे स्कूल एडमिशन, 2 लाख से ज्यादा बच्चों ने किया आवेदन

News Blast

टिप्पणी दें