May 4, 2024 : 3:47 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

बीएसई 127 अंक और निफ्टी 27 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 39 अंक नीचे बंद हुआ था

  • गुरुवार को बीएसई 700 अंक नीचे 34,208 पर और निफ्टी 210 पॉइंट नीचे 10,091 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.33 फीसदी बढ़त के साथ 32 अंक ऊपर 9,943 पर बंद हुआ था

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 09:58 AM IST

मुंबई. शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 127.33 अंक ऊपर और निफ्टी 27.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 136.4 अंक नीचे और निफ्टी 17.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 768.09 अंक तक और निफ्टी 229 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 700.13 अंक ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रह उतार-चढ़ाव
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिली था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 39.51 अंक नीचे 26,080.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.33 फीसदी बढ़त के साथ 32.52 अंक ऊपर 9,943.05 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.06 फीसदी बढ़त के साथ 1.85 पॉइंट ऊपर 3,115.34 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.49 फीसदी बढ़त के साथ 14.34 अंक ऊपर 2,953.65 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,81,091 हो गई है। इनमें 1,63,259 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,05,182 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12,604 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,578,052 हो चुकी है। इनमें 456,284 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 120,688 हो चुकी है।

मार्च तिमाही में भारतीय कंपनियों के मुनाफे पर असर दिखा है। कंपनियों के कुल मुनाफे का पांचवां हिस्सा इस तिमाही में घट गया है। यह जानकारी मार्च तिमाही की आय के आधार पर किये गए विश्लेषण में रेटिंग एजेंसी इक्रा ने दी है। इस एजेंसी ने यह चेतावनी दी है कि अगली तिमाही में स्थिति और बदतर होने की संभावना है।

09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:37 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:30 AM बीएसई के 23 में से 2 सेक्टर में गिरावट और अन्य 21 में बढ़त है।

09:27 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:22 AM बीएसई 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है; बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 2.83% की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 159.43 अंक ऊपर 34,367.48 पर और निफ्टी 51.10 पॉइंट ऊपर 10,142.75 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

Related posts

किसानों से सीखें क्राउड मैनेजमेंट: चिकित्सा सुविधा ऐसी, जिसमें एंबुलेंस से लेकर वेंटिलेटर तक; खाने से सिर्फ पेट ही नहीं, दिल भी भर रहा

Admin

त्योहारों पर कोरोना इफेक्ट: प्रतिमा में संक्रमित का इलाज करते दिखे भगवान गणेश, ईद पर गले नहीं बल्कि दूर से ही दी मुबारकबाद

News Blast

उद्धव ने जनता से कहा- सरकार का सहयोग करें ताकि दोबारा लॉकडाउन न हो, तेलंगाना के सीएम बोले- जल्द ही लॉकडाउन पर फैसला करेंगे

News Blast

टिप्पणी दें