May 20, 2024 : 8:39 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर; देश में अब तक 3.81 लाख केस

  • देश में मरने वालों की संख्या 12 हजार 605 हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5751 की जान गई
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 16 जून से राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 03:39 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 537 हो गई है। उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी शुक्रवार को उनके ऑफिस ने दी। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ गया है। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल वह राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं।

सत्येंद्र को सोमवार रात तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका जताई गई थी। हालांकि, उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड का रेट तय करने के लिए बनी कमेटी ने शुक्रवार को सिफारिश गृह मंत्रालय को सौंप दी। गृह मंत्री अमित शाह ने 13 जून को यह कमेटी गठित की थी। फिलहाल प्राइवेट अस्पताल बेड के लिए 25 हजार से लेकर 54 हजार रु. तक वसूल रहे हैं। नई सिफारिशें लागू होने पर इससे आधी कीमत लगेगी। नई सिफारिशों के मुताबिक, अब आइसोलेशन बेड के लिए हर दिन 8 हजार से 10 हजार रुपए, बिना वेंटिलेटर के आईसीयू बेड के लिए हर दिन 13 से 15 हजार रुपए और वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड लेने पर हर दिन 15 से 18 हजार रुपए लगेंगे।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
19 जून 13826
18 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314

कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,586 नए मामले सामने आए और 336 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में 3 लाख 80 हजार 532 मरीज हो गए हैं। इनमें 1 लाख 63 हजार 248 एक्टिव केस शामिल हैं। 2 लाख 04 हजार 711 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 12,573 लोगों की जान जा चुकी है। 
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा कि अब दिल्लीवासियों को टेस्ट कराने में कोई परेशानी नहीं होगी। आने वाले दिनों में टेस्टिंग ज्यादा की जाएगी। 
  • दिल्ली के मोती नगर में एक कोरोना मरीज की लाश कार में मिली। कुछ दिन पहले उसे कोरोना संक्रमित होने का पता चला था।  

पिछले 5 दिनों में स्वस्थ हुए लोग
पिछले 5 दिन में 42 हजार 856 लोग स्वस्थ हुए। गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े। वहीं, पिछले 24 घंटे में 342 लोगों की मौत हुई।

तारीख मरीज ठीक हुए
19 जून 10743
18 जून 6890 
17 जून 7226
16 जून 10639
15 जून 7358

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां गुरुवार को 182 नए संक्रमित मिले और 4 लोगों की जान गई। इंदौर में 57, भोपाल में 50 और सागर में 6 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 426 हो गई, इनमें से 2308 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 486 लोगों की मौत हुई। सरकार ने 5वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में 85 दिन बाद ब्यूटी पार्लर और सलून खोलने की मंजूरी दी गई। हालांकि, कंटेनमेंट एरिया में पाबंदी जारी रहेगी। 

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को कोरोना के 604 मरीज बढ़े और 23 मौतें हुईं। कानपुर में 54, गौतमबुद्धनगर में 50, बुलंदशहर में 48 और गाजियाबाद में 38 केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 785 हो गई, इनमें से 5659 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 488 ने जान गंवाई।

यह फोटो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है। यहां से प्रवासियों के जाने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ के लिए गुरुवार को दूसरी स्पेशल ट्रेन से 1200 लोग रवाना हुए।  

महाराष्ट्र: यहां गुरुवार को 3752 नए मरीज मिले और 100 ने जान गंवाई। मुंबई में 1298 केस बढ़े। यहां कुल 62 हजार 799 केस हो गए। पुलिस के 28 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3 की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 है, इनमें से 53 हजार 902 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5751 मौतें हुईं।

राजस्थान: यहां गुरुवार को 315 नए मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। भरतपुर में 92, जयपुर में 46, पाली में 33, जोधपुर में 29 केस मिले। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 857 पहुंच गया, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 330 ने जान गंवाई।

बिहार: यहां गुरुवार को 100 नए संक्रमित मिले और 5 ने दम तोड़ा। दरभंगा में 21, रोहतास में 19 और पटना में 14 केस बढ़े। इसके साथ प्रदेश में मरीजों की संख्या 7040 हो गई, इनमें से 2035 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 44 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related posts

दिल्ली का एक्शन प्लान:केजरीवाल ने कहा- डेल्टा प्लस वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी सरकार

News Blast

एमसीडी टोल कर्मी बूथ पर नहीं रुकने वाले लोगों पर चला रहे डंडा

News Blast

सूर्य ग्रहण आज, कई मायनों में है खास, करीब छह घंटे लंबा चलेगा

News Blast

टिप्पणी दें