May 21, 2024 : 4:20 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

नायब सूबेदार मनदीप सिंह पंचतत्व में विलीन; अंतिम दर्शन करके रोने लगीं मां और पत्नी; भाई ने सुनाई वीरता की कहानी

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर हुई झड़प में शहीद हुए नायब सूबेदार मनदीप सिंह का सैन्य सम्मान के साथ गुरुवार शाम को उनके पैतृक गांव सील में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि रिटायर्ड फौजी भाई निर्मल सिंह और बेटे ने दी। इससे पहले जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद को नमन किया, वहीं अंतिम दर्शन करके पत्नी और बुजुर्ग मां की आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी। यहां तक कि सलामी के लिए मां से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

शहीद मनदीप को अंतिम सलामी देते उनके परिजन।

15 दिन पहले ही छुट्‌टी काटकर ड्यूटी पर लौटे मनदीप सिंहशहादत से पहले मनदीप जिस दिलेरी से दुश्मन सेना से लड़ रहे थे, उसके बारे में उन्हीं की टीम में शामिल एक जवान ने बताया है, जो इसी ऑपरेशन के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। बहादुरी का यह किस्सा बयां करते मनदीप सिंह के भाई निर्मल का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। उन्होंने बताया किमनदीप किसी के रोके नहीं रुक रहा था। दुश्मन सैनिकों का सफाया करते हुए वह लगातार आगे बढ़ रहा था। उसने जिस पर भी वार किया, वह दोबारा नहीं उठा।

चंडीगढ़ से पटियाला जिला मुख्यालय और वहां से गांव तक फूलों से सजी गाड़ी में लाया जा शहीद का पार्थिव शरीर, जिस पर शहीद की फोटाे लगी थी।

मनदीप के भाई निर्मल सिंह बीते 30 अप्रैल को उसी पोस्ट से रिटायर होकर लौटे हैं, जहां मनदीप शहीद हुए थे। निर्मल भावुक होकर अपने भाई की दिलेरी की दास्तान सुनाते हैं। उन्होंने बताया कि मनदीप अपने दल का लीडर था। जब चीन की ओर से हमला किया गया तो वह हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने लगा। उसने दो चीनी सैनिकों को पकड़ रखा था, तभी तीसरे ने मनदीप पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गांव सील में शहीद मनदीप सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़। लोग फोन में हर लम्हे की फोटो खींचते और वीडियो बनाते नजर आए।

निर्मल सिंह ने बताया कि मनदीप के दल में शामिल एक सैनिक बुरी तरह जख्मी हो गया था। वह अस्पताल में भर्ती है। उसने ही मनदीप की बहादुरी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मनदीप किसी के रोके नहीं रुक रहा था। दुश्मन सैनिकों का सफाया करते हुए वह लगातार आगे बढ़ रहा था। उसने जिस पर भी वार किया, वह दोबारा नहीं उठा।

मनदीप की वीरता की कहानी बताते हुए निर्मल सिंह भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि मनदीप 15 दिन पहले अपने घर से छुट्टी बिताकर वापस लौटे थे। उनके पास बुधवार सुबह फोन आया और बताया गया कि मनदीप घायल हो गया है। जब उन्होंने इस बारे में और जानकारी मांगी तो बताया गया कि अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद दोपहर में उनके पास फिर फोन आया, जिसमें बताया गया कि मनदीप बहादुरी से चीनी सेना से लड़ते हुए शहीद हो गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

पटियाला जिले के गांव सील में शहीद मनदीप सिंह के अंतिम दर्शन करते परिजन। बुजुर्ग मां और पत्नी की आंखों से अश्रुधारा रोके नहीं रुक रही थी।

Related posts

तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मुकदमा दर्ज

News Blast

कभी चूरन-लॉटरी बेचने वाले अनु कपूर आज हैं करोड़पति, फर्श से अर्श तक पहुंचने की पढ़िए कहानी

News Blast

चोरी करने के लिए स्कूटी पर साथ निकलते थे पति-पत्नी, गिरफ्तार

News Blast

टिप्पणी दें