May 10, 2024 : 11:25 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 3752 मामले बढ़े, यूपी-हरियाणा में कोरोना की जांच फीस 2400 रु. हो सकती है; देश में अब तक 3.71 लाख केस

  • देश में मरने वालों की संख्या 12 हजार 311 हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5651 की जान गई
  • कोरोना टेस्ट के लिए देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च, इससे रोजाना 300 से ज्यादा टेस्ट होंगे

दैनिक भास्कर

Jun 18, 2020, 10:03 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 71 हजार 589 हो गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 3752 केस बढ़े। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 504 हो गया है। तमिलनाडु में भी 2141 नए मरीज सामने आए। उधर, दिल्ली के बाद अब उत्तरप्रदेश और हरियाणा में भी कोरोना जांच फीस 2400 रुपए हो सकती है।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना से निपटने की तैयारियों की रिव्यू मीटिंग में कहा कि हाईलेवल कमेटी ने कोरोना टेस्ट की जांच फीस घटाई है। अगर यूपी और हरियाणा में भी ज्यादा फीस है तो राज्य सरकारें सहमति से इसे कम कर सकती हैं।

उधर, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद स्वास्थ्य की देखभाल पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। उम्मीद है कि कोरोना के कारण योग करने का चलन भी बढ़ेगा।

देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग के लिए देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की। इस लैब को देश के दूर-दराज इलाकों में भी भेजा जा सकेगा। इसके जरिए रोजाना 300 ज्यादा टेस्ट हो सकेंगे। इसके अलावा टीबी और एचआईवी से जुड़े कुछ परीक्षण भी होंगे।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
18 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314
16 जून 11086

24 घंटे में 12 हजार 881 मरीज मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को 24 घंटे में देशभर में 12,881 मामले सामने आए और 334 मरीजों की मौत हुई। अब तक 62 लाख 49 हजार 668 सैंपल की जांच की गई। देश में 3 लाख 66 हजार 946 संक्रमित हैं। इनमें 1 लाख 60 हजार 384 एक्टिव केस हैं। 1 लाख 94 हजार 325 लोग ठीक हो गए। अब तक 12,237 ने जान गंवाई।

अपडेट्स 

  • वंदे भारत मिशन के तहत एक फ्लाइट बुधवार देर रात दुबई से बिहार के गया पहुंची। इसमें 189 भारतीय लौटे। उधर, एक स्पेशल फ्लाइट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से चंडीगढ़ पहुंची। इसके जरिए 116 भारतीय लाए गए।
  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।
  • केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चार महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिलीं। एजेंसी में अब तक 8 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां 24 घंटे में 161 नए मरीज सामने आए और 6 ने जान गंवाई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 244 हो गई, इनमें से 2374 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 482 लोगों की मौत हुई।

यह फोटो कांग्रेस ऑफिस की है। भोपाल में बुधवार को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी विधायकों की बैठक ली। इसमें सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते और मास्क लगाए दिखे।

उत्तरप्रदेश: यहां कल कोरोना के 583 मरीज बढ़े और 30 मौतें हुईं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 181 हो गई, इनमें से 5477 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 465 ने जान गंवाई।

महाराष्ट्र: यहां 24 घंटे को 3307 मरीज बढ़े और 114 ने दम तोड़ा। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार 752 पहुंच गया। इनमें से 51 हजार 922 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अब तक 5651 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में मृत्युदर बढ़कर 3.35% हो गई।

यह फोटो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की है। यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। 

राजस्थान: राजस्थान में कोरोना के 326 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 60, धौलपुर में 55, जोधपुर में 35, पाली में 34, भरतपुर में 29 मरीज मिले। राज्य में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13542 पहुंच गया है।

बिहार: यहां 24 घंटे में 130 नए संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 6940 हो गई, इनमें से 2125 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक एक लाख 27 हजार 86 सैंपल की जांच हुई।

Related posts

नए कैदी चैन से रहने के लिए पुराने कैदियों को पैसे देते हैं, हत्या का दोषी गर्लफ्रेंड के खाते में पैसे डलवाता है

News Blast

फार्म हाऊस की दीवार फांदकर महिला से किया दुष्कर्म व मारपीट

News Blast

समाधि पर ‘बहन मैं तेरे पास आ रहा हूं’ लिखकर दे दी जान

News Blast

टिप्पणी दें