May 3, 2024 : 9:28 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

फार्म हाऊस की दीवार फांदकर महिला से किया दुष्कर्म व मारपीट

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 06:09 AM IST

गुड़गांव. सकतपुर गांव स्थित फार्म हाउस में काम करने वाली महिला को अकेला पाकर माली ने दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बुधवार रात को महिला की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। यूपी रायबरेली निवासी 25 वर्षीय महिला बताया कि 1 जून को उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे, पास के फार्म हाउस में माली का काम करने वाला बाराबंकी निवासी लोकेश दीवार फांदकर आ गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पारिवारिक विवाद में दंपत्ति पर मारपीट-छेड़छाड़ का आरोप
गुड़गांव| पटौदी कस्बे के जुनौला गांव में महिला ने अपने परिवार के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दो पक्षों का जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस दौरान आरोपी जयसिंह व उसकी पत्नी राजबाला जबरन घर में घुसकर महिला से मारपीट की। आरोप है कि पीड़िता के साथ आरोपी युवक ने छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए।

Related posts

10वीं में 83% और 12वीं में 74% छात्र पास; सरकार का ऐलान- 20 टॉपर्स के नाम पर सड़कों का नाम रखा जाएगा

News Blast

फरीदाबाद में ऑड ईवन खत्म, अब रोज खुलेंगी दुकानें, गुड़गांव में आज से 6 रूट पर दौड़ी 68 सिटी बसें

News Blast

महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन मिले 5000 से ज्यादा संक्रमित; राज्य में मरीजों की संख्या 1.69 लाख के पार; राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा

News Blast

टिप्पणी दें