May 17, 2024 : 9:06 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

गृह मंत्री शाह ने कहा- अगर यूपी और हरियाणा में भी कोरोना जांच फीस ज्यादा है तो इसे 2400 रु. कर सकते हैं; देश में अब 3.67 लाख केस

  • देश में मरने वालों की संख्या 12 हजार 263 हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5651 की जान गई
  • कोरोना टेस्ट के लिए देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च, इससे रोजाना 300 से ज्यादा टेस्ट होंगे

दैनिक भास्कर

Jun 18, 2020, 08:06 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 67 हजार 705 हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना से निपटने की तैयारियों की रिव्यू मीटिंग में कहा कि हाईलेवल कमेटी ने दिल्ली में कोरोना जांच फीस 2400 रुपए तय की है। अगर उत्तरप्रदेश और हरियाणा में भी फीस ज्यादा है तो राज्य सरकारें इसे आंतरिक सहमति से घटा सकते हैं।

उधर, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद स्वास्थ्य की देखभाल पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। उम्मीद है कि कोरोना के कारण योग करने का चलन भी बढ़ेगा।

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कोरोना टेस्टिंग के लिए देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की। इस लैब को देश के दूर-दराज इलाकों में भी भेजा जा सकेगा। इसके जरिए रोजाना 300 ज्यादा टेस्ट हो सकेंगे। इसके अलावा टीबी और एचआईवी से जुड़े कुछ परीक्षण भी होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयाया कि पिछले 24 घंटे में 1.62 लाख टेस्ट हुए हैं। इसके साथ देश में अब तक 62 लाख 49 हजार 668 सैंपल की जांच हो चुकी है। उधर, बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 मरीज सामने आए और 341 ने जान गंवाई। दिल्ली में रिकॉर्ड 2414 और उत्तरप्रदेश में 583 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
18 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314
16 जून 11086

24 घंटे में 12 हजार 881 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अपने आंकड़ जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,881 मामले सामने आए और 334 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश भर में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 हो गई। इनमें एक लाख 60 हजार 384 एक्टिव केस हैं। वहीं, एक लाख 94 हजार 325 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स 

  • वंदे भारत मिशन के तहत एक फ्लाइट बुधवार देर रात दुबई से बिहार के गया पहुंची। इसमें 189 भारतीय लौटे। उधर, एक स्पेशल फ्लाइट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से चंडीगढ़ पहुंची। इसके जरिए 116 भारतीय लाए गए।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में पुलिस के तीन कर्मचारियों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया, जबकि 28 जवान पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कर्मचारियों से जुड़े कुल 3,689 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1033 एक्टिव केस हैं और 2,611 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 45 लोगों की मौत हो गई है।
  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।
  • केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चार महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिलीं। एजेंसी में अब तक 8 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां बुधवार को 161 नए मरीज सामने आए और 6 ने जान गंवाई। भोपाल में 49, इंदौर में 44, खरगोन और ग्वालियर में 10-10 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 244 हो गई, इनमें से 2374 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 482 लोगों की मौत हुई।

यह फोटो कांग्रेस ऑफिस की है। भोपाल में बुधवार को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी विधायकों की बैठक ली। इसमें सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते और मास्क लगाए दिखे।

उत्तरप्रदेश: यहां बुधवार को कोरोना के 583 मरीज बढ़े और 30 मौतें हुईं। लखनऊ में 74, गौतमबुद्धनगर में 54, मेरठ में 44 पॉजिटिव मिले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 181 हो गई, इनमें से 5477 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 465 ने जान गंवाई। रिकवरी रेट 61% तक पहुंच गया है।

महाराष्ट्र: यहां बुधवार को 3307 मरीज बढ़े और 114 ने दम तोड़ा। मुंबई में 1365, ठाणे में 839 और पुणे में 362 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार 752 पहुंच गया। इनमें से 51 हजार 922 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अब तक 5651 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में मृत्युदर बढ़कर 3.35% हो गई।

यह फोटो मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की है। यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। 

राजस्थान: राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 60, धौलपुर में 55, जोधपुर में 35, पाली में 34, भरतपुर में 29, चूरू में 17, झुंझुनू में 15, नागौर में 16, बाड़मेर में 12, बीकानेर में 8, अजमेर में 6, उदयपुर, गंगानगर और भीलवाड़ा में 5-5, सीकर में 4, सवाई माधोपुर और सिरोही में 3-3, हनुमानगढ़, दौसा और अलवर में 2-2, कोटा, करौली, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13542 पहुंच गया है।

बिहार: यहां बुधवार को 130 नए संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 6940 हो गई, इनमें से 2125 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक एक लाख 27 हजार 86 सैंपल की जांच हुई है। इसके अलावा 4776 मरीज ठीक हुए हैं।

Related posts

एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग, भारतीय जवान शहीद

News Blast

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी का मर्डर:पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की; एक संदिग्ध हिरासत में, दो अन्य की तलाश जारी

News Blast

हरियाणा STF ने पकड़े 3 इनामी बदमाश:एक पर एक लाख तो दो पर था 45 और 10 हजार रुपए का पुरस्कार; हिसार, देहरादून और पलवल से गिरफ्तार किए गए आरोपी

News Blast

टिप्पणी दें