May 18, 2024 : 1:57 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग, भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान ने रविवार सुबह नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ सेक्टर में फायरिंग की। इसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

6 महीने में 2 हजार से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना भारत के गांवों को निशाना बनाकर गोले दाग रही है। इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे।

महामारी का फायदा उठाना चाहता है पाकिस्तान
पिछले साल पाकिस्तान ने कश्मीर में सबसे ज्यादा 3168 बार सीजफायर तोड़ा था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कोरोना महामारी का फायदा उठाना चाहती है। इसकी कोशिश है कि इस समय आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराई जाए।

2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन

  • जनवरी-367
  • फरवरी-366
  • मार्च-411
  • अप्रैल-387
  • मई-382
  • जून-114

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। (फाइल)

Related posts

115 नए पॉजिटिव मिले, राज्य में मौत का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा; उदयपुर में 26 साल में पहली बार रद्द हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

News Blast

सिलेबस से नेशनलिज्म, सेक्युलरिज्म और सिटीजनशिप ‘कम्प्लीटली डिलीटेड’; बोर्ड ने कहा- मीडिया गलत दिखा रहा

News Blast

तनाव और चिंता कम करने में थैरेपी का काम करती है जर्नल राइटिंग, बेहतर तरीके से सहेज सकेंगे यादें; मरने के बाद भी आपको जिंदा रखेगी लेखनी

News Blast

टिप्पणी दें