May 17, 2024 : 2:56 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

2 शुभ योग में दिन की शुरुआत होने से 7 राशियों के लिए खास रहेगा गुरुवार

  • आज शुभ योगों के प्रभाव से कुछ लोगों के रुके हुए काम हो सकते हैं पूरे

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 09:17 PM IST

गुरुवार 18 जून को सुकर्मा ओर पद्म योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में भी रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन रही है। शुभ योगों के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार भी हो सकता है। एस्ट्रोलाॅजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार आज 12 में से 7 राशियों के लिए दिन खास रहेगा। वहीं अन्य 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।  

एस्ट्रोलाॅजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – दिन की शुरूआत महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की रूपरेखा से करें। क्योंकि दोपहर बाद आपको धन संबंधी उपलब्धियां मिलने वाली है। नजदीकी दोस्तों के साथ समय बीतेगा और मुलाकात यादगार रहेगी।
नेगेटिव – दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते समय खर्चों के बजट पर भी ध्यान रखें। साथ ही अपने कामों को समय से पूरा करें। असावधानी या लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां मध्यम गति से चल रही हैं। लेकिन आज आपको धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। इसलिए मौजमस्ती में आलस को हावी न होने दें और एक्टिव होकर काम निपटाने की कोशिश करें।
लव – आर्थिक स्थिति मजबूत होने से घर-परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। इससे घर का वातावरण अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य – सेहत ठीक रहेगी। ठंडी चीजें खाने से बचें। जिससे गले में इंफेक्शन न हो।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

वृष – पॉजिटिव – कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। दिन के दूसरे प्रहर में करीबी व्यक्ति घर आ सकता है। ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं।
नेगेटिव – दिन की शुरूआत में मनःस्थिति डांवाडोल हो सकती है। आलस के कारण कुछ काम टालने का मन होगा लेकिन नकारात्मकता हावी न होने दें और आत्मविश्वास से उपलब्धियों का स्वागत करें। उन्हें समझें।

व्यवसाय –  व्यवसायिक स्थल पर काम की जिम्मेदारी अपने सहयोगियों को दें। जिससे आपका तनाव कम हो और आप होने वाली मीटिंग पर एकाग्रता से ध्यान लगा सकें। ध्यान रखें प्रकृति कोई नया रास्ता खोलती है तो तुरन्त ही उसे हासिल कर लेना चाहिए।
लव – जीवनसाथी की मदद से आपके काम आसान हो सकते हैं। पारिवारिक मदद से आप सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे।
स्वास्थ्य – सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी तरह की चिन्ता न करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन – पॉजिटिव – दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय खुद पर भरोसा रखें। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध राशि में ही होकर आपको आत्मविश्वासी बना रहे हैं। अपने व्यक्तित्व के निखार के लिए आप खुद के लिए खरीददारी पर खर्चा करेंगे।
नेगेटिव – महत्वपूर्ण दस्तावेज कहीं रखकर भूल सकते हैं। परन्तु घबराने की जरूरत नहीं है। फाइलें घर पर ही ढूंढने से मिल जाएंगी। अपने इगो पर नियंत्रण रखें और संपर्कों का फायदा उठाएं।

व्यवसाय – आपकी थोड़ी सी मेहनत से किसी काम में ज्यादा सफलता मिल सकती है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और परिस्थितियों का फायदा उठाएं। जल्दी ही नई उपलब्धि मिल सकती है।
लव – परिवार के लोगों का सहयोग आपको तरोताजा बनाकर रखेगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी कोई खरीददारी करने की भी योजना बनेगी।
स्वास्थ्य – जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी। ठंड़ी चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क – पॉजिटिव – आपकी राशि स्वामी चन्द्रमा की लाभ भाव में स्थिति आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियां बना रही है। लेकिन आय के साथ-साथ धन व्यय की भी स्थिति रहेगी। इसलिए चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि खर्च करने के लिए पहले धन का आना भी मन में प्रसन्नता बनाये रखेगा।
नेगेटिव – आज दिन के पहले पक्ष में आप पर काम की अधिकता का बोझ रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आएंगी, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। दोपहर बाद परिस्थितियां पक्ष में हो जाएंगी।

व्यवसाय – व्यवसायिक स्थल पर किसी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकते हैं। जिससे तनाव के कारण काम में रूकावट आने की संभावना है। बेहतर होगा कि अपनी मनःस्थिति में बैलेंस बनाकर रखें।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। उनका सहयोग और सलाह आपको इन नकारात्मक स्थितियों से निकलने में बहुत अधिक सहायता करेगी।
स्वास्थ्य – तनाव की वजह से माइग्रेन और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा टेंशन न लें और सेहत पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

सिंह – पॉजिटिव – अभी तक आपने जितनी मेहनत की थी उसका सकारात्मक रिजल्ट मिलने का समय आ गया है। धन आगमन के कुछ मार्ग अभी अवरद्ध हैं। परन्तु घबराने की जरूरत नहीं है। समय के साथ सब कुछ ठीक होने वाला है।
नेगेटिव – कभी-कभी आपको ऐसा आभास होगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन ये सिर्फ वहम ही है। दोपहर बाद आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

व्यवसाय – व्यवसायिक स्थितियां बेहतर होंगी। रूके हुए नए काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां बेहतर हो रही हैं। सिर्फ जरूरत है अपने विचारों को संतुलित रखने की।
लव – प्रेम संबंधों में मतभेद होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप इन बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपने काम पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य – कफ, खांसी जैसी समस्या हो सकती है। इंफेक्शन से बचें। अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: ओरेन्ज, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या – पॉजिटिव – कन्या राशि में विशेषता है कि काम के हर पहलू पर विचार करके ही उस पर काम करते हैं। आज का ग्रह गोचर भी आपके इन गुणों को गति प्रदान कर रहा है। अपनी योजनाओं को अपने तक सीमित रखकर अपने काम पर ध्यान दें।
नेगेटिव – कभी-कभी आपके विचारों में कुछ शंकाएं होती हैं। जिसकी वजह से आप दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाते हैं और आपके मान सम्मान को भी ठेस पहुंचती है।

व्यवसाय – गैर सरकारी काम आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सिर्फ जरूरत है कि अपने काम को अपने तरीके से बिना किसी को बताये निपटाने की। भाग्य इस समय प्रबल है। इसका फायदा उठाएं।
लव – आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में समय देने की जरूरत है। नकारात्मक फैसले लेने से पहले सभी पहलूओं पर विचार कर लें।
स्वास्थ्य – आज कुछ शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। ये बदलते मौसम की वजह से ही है इसलिए चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 5

तुला – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से आप खुद में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। खुद को ज्यादा आराम देने की वजह से आलस्य की अधिकता हो रही है। आत्मविश्वास बढ़ाएं और झूठी कल्पनाओं से बाहर निकलें।
नेगेटिव – आपकी आदतों का असर आपके परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों पर पड़ रहा है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और नकारात्मक विचार की वजह से परिवार में भी अशांति हो सकती है।

व्यवसाय – आपने व्यवसाय संबंधी कुछ काम टाले हुए हैं। अपनी बौद्धिक ऊर्जा को उजागर करें और अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लाकर उन पर काम करें।
लव – जीवनसाथी भी आपको कुछ आर्थिक मदद देकर आपकी समस्याओं को हल करने में मदद करेंगे और आपकी परेशानियों को समझकर बिगड़ते माहौल को ठीक करने में मदद करेंगे।
स्वास्थ्य – शरीर में कमजोरी महसूस होगी। अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें और तरल पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक – पॉजिटिव – आप बीती बातों से सबक लेकर वर्तमान परिस्थितियों पर कार्य कर रहे हैं। आपकी ये सूझबूझ आपको कई विपरीत परिस्थितियों को समझने में मदद करेगी। विद्यार्थियों को भी अपने किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने से तारीफ मिल सकती है।
नेगेटिव – बीती बातों से केवल सबक लें। उन्हें अपने ऊपर हावी न होने दें। इससे आपके विचारों में नकारात्मकता आएगी और आसपास का माहौल भी बिगड़ेगा।

व्यवसाय – वर्तमान परिस्थितियों का असर सभी प्रकार के व्यवसाय पर पड़ रहा है। आपके भी किसी प्रोजेक्ट के रूक जाने से काम बंद हो जाएगा। लेकिन परिस्थितियों को समझकर कुछ इंतजार करना ही फायदेमंद रहेगा।
लव – जीवनसाथी का सहयोगपूर्ण स्वभाव आपको आत्मबल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी और आपकी सकारात्मकता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपने काम न बनने की वजह से उत्पन्न तनाव को हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, भाग्यशाली अंक: 9

धनु – पॉजिटिव – काफी समय से आप अपनी क्षमताओं को जाहिर करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं, परन्तु अपनी इस ऊर्जा को किसी और तरीके से उपयोग करने की योजना बनाएं तो आपको सफलता मिलेगी। स्पोर्टस से जुड़े विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारें। आने वाला समय आपको उपलब्धि देने वाला है।
नेगेटिव – आपको किसी भी फैसले पर काम करने से पहले उस पर बार-बार विचार करने की जरूरत है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लें।

व्यवसाय – पार्टनरशिप संबंधी व्यवसायों में फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका भाग्य और सहयोगियों के निर्णय दोनों मिलकर आपके व्यवसाय को गति प्रदान करेंगे।
लव – जीवनसाथी को कुछ उपहार देने की प्लानिंग करेंगे जिससे आपके संबंधों में मधुरता आ सकती है। अपने संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से मनमुटाव हो सकता है इस बात का ध्यान रखें।  
स्वास्थ्य – पेट संबंधी किसी तरह की परेशानी हो सकती है। नशे से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 7

मकर – पॉजिटिव – आज आप कारोबार संबंधी कामों से ध्यान हटाकर आराम के मूड में हैं। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन की योजनाएं भी बना रहे हैं। जिसकी वजह से आप अपने अंदर प्रफुल्लता महसूस करेंगे और अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव – किसी दोस्त के साथ वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। जिनका असर आपके सम्मान पर भी पड़ेगा। आपके आराम करने की योजनाओं में खलल पड़ सकता है। किसी से न उलझें तो अच्छा है।

व्यवसाय – नौकरीपेशा लोगों के काम पूरे होते जाएंगे। काम का बोझ भी हल्का रहेगा। बेहतर है कि ज्यादा से ज्यादा काम निपटा लें।
लव – प्रेम संबंधों में गहराई आने से मन प्रसन्न रहेगा और ये संबंध विवाह में भी बदलने के अवसर बन रहे हैं।
स्वास्थ्य – दूषित वातावरण में जाने से बचें। पोल्यूशन की वजह से इंफेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ – पॉजिटिव – आज अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले हिस्से में निपटा लें। क्योंकि दोपहर बाद किसी वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है। ज्यादातर समय घर के बाहर ही बिताएं। लोगों से मिलना-जुलना आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों दे सकता है।
नेगेटिव – आप दूसरों की बातों पर पूरी तरह विचार कर के ही उस काम को करें। किसी की बातों में आकर कोई काम गलत हो सकता है और उसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय – इस समय कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें।
लव – आपसी संबंध मधुर बनाए रखने के लिए किसी विवाद में न उलझें। घर के माहौल को न बिगड़ने दें।  
स्वास्थ्य – काम की अधिकता होने से थकान और पैरों में दर्द महसूस होगा। ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 3

मीन – पॉजिटिव – सोच विचार कर फैसले लेना आपके लिए कुछ नए बाहरी संपर्कों में सकारात्मक संबंध बनाएगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी काम के नतीजे आज अधिक मात्रा में मिलेंगे।
नेगेटिव – घर में वाद-विवाद जैसे हालात बनने के आसार हैं। ये कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवादित मतभेद हो सकते हैं। फालतू खर्चा भी हो सकता है।

व्यवसाय – ध्यान रखें पारिवारिक समस्याओं का असर आपके व्यवसायिक स्थल पर भी पड़ सकता है। बेहतर रहेगा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला स्थगित ही रखें और वर्तमान में जो काम चल रहे हैं उन्हीं पर ध्यान दें।
लव – जीवनसाथी के साथ संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। जिसकी वजह पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। बेहतर होगा कि एक दूसरे के मामले में दखल ना देकर अपने काम में ध्यान दें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत अधिक तनाव की वजह से सिर में भारीपन रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 7

Related posts

2 अशुभ योग बनने के कारण वृश्चिक राशि वालों को गलत फैसले से हो सकता है नुकसान, जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा 6 राशियो को

News Blast

Indore: पति दिखाता था अश्लील फिल्में, बनाए अप्राकृतिक संबंध, करवाता था न्यूड डांस

News Blast

भारत समेत नेपाल-पाकिस्तान में दिखा ग्रहण; उत्तराखंड में 98% तक सूरज छिपा, कंगन जैसा नजर आया

News Blast

टिप्पणी दें