May 22, 2024 : 7:08 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

यूएस आर्मी के रिटायर्ड कर्नल ने लगाया ‘जय हिंद’ का नारा, बोले- इंडियन आर्मी ने चीन की सेना को ऐसा सबक सिखाया है, जो वह भूला नहीं पाएगी

  • यूएस आर्मी के रिटायर्ड कर्नल लॉरेंस सलीन ने कहा- अमेरिका को भारत की मदद के लिए आगे आना चाहिए
  • चीन के पड़ोसी देश ताइवान ने एक सोशल मीडिया यूजर्स के ग्राफिक्स को फोटो ऑफ द डे बताया, इसमें भगवान राम एक ड्रैगन पर तीर चला रहे हैं

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 09:22 PM IST

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर अब दुनिया की नजर है। अतंरराष्ट्रीय मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है। कई एक्सपर्ट के भी इस विवाद को लेकर अपने-अपने मत हैं। विदेश के कुछ मीडिया समूह और रक्षा विशेषज्ञ इस पूरे घटनाक्रम को भारत की जीत के तौर पर देख रहे हैं। यूएस आर्मी के रिटायर्ड कर्नल लॉरेंस सलीन ने तो भारत का पक्ष लेते हुए ‘जय हिंद’ का नारा लगा दिया है।

लॉरेंस सलीन ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, “भारतीय इलाके में घुसकर उसके सैनिकों पर हमला करने वाली चीन की सेना को इंडियन आर्मी ने ऐसा सबक सिखाया है जो जल्द भुलाया न जा सकेगा। जय हिंद।” अपने इस ट्वीट के साथ रिटायर्ड कर्नल ने एक खबर भी शेयर की है, जिसमें यूएस इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के हवाले से चीन के 35 सैनिकों के हताहत होने की खबरें हैं।

इससे ठीक पहले उन्होंने अपने ट्वीट में भारत की मदद के लिए अमेरिका को आगे आने की जरुरत भी बताई है। रिटायर्ड कर्नल ने लिखा है, “चीन दूसरों का उत्पीड़न करने वाला देश है। उसने अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त भारतीय इलाके में अवैध घुसपैठ की और इसके बाद भारतीय सैनिकों पर हमला भी किया। अमेरिका को भारत की मदद करनी चाहिए और भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाना चाहिए।”

विदेश और रक्षा मामलों के एक्सपर्ट माइकल कुगलमैन ने इस विवाद पर लिखा है, “भारत और चीन किसी भी तरह के युद्ध को अफोर्ड नहीं करेंगे। संभवतः इसे नजरअंदाज कर दिया जाएगा। लेकिन एक बात साफ है- इतनी संख्या में सैनिकों के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच चमत्कारीक रूप से शांति हो जाए, यह बहुत मुश्किल है। अभी यह संकट इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है।”

इन सब के बीच चीन के पड़ोसी देश ताइवान के एक न्यूज पोर्टल ने एक ट्वीटर यूजर के बनाए ग्राफिक्स को फोटो ऑफ द डे बताया है। इस फोटो के जरिए चीन पर तंज कसा गया है। फोटो में भगवान राम एक ड्रैगन को तीर मारते नजर आ रहे हैं। फोटो में लिखा गया है- हम जीतेंगे, हम मारेंगे।

Related posts

कश्मीर पर परेशान पाकिस्तान:विदेश मंत्री कुरैशी बोले- मोदी की कश्मीरी नेताओं से मीटिंग ड्रामा, इससे कुछ हासिल नहीं होगा

News Blast

भारतीय मूल की फेंसिंग खिलाड़ी अमिता बर्थियर की कहानी:पापा के ताबूत में यह संदेश लिखकर रखा था- एक दिन ओलिंपिक में जरूर खेलूंगी, मैंने वादा पूरा किया, अब कोई पछतावा नहीं

News Blast

चार दिन में पाकिस्तान के दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री पॉजिटिव, अब यूसुफ रजा गिलानी संक्रमित हुए; दुनिया में अब तक 77 लाख से ज्यादा संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें