May 1, 2024 : 1:40 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

डब्ल्यूएचओ के निदेशक ने कहा- पहले के दो महीनों में 85 हजार और बाद के दो महीनों में 60 लाख मामले आए; दुनिया में अब तक 83.10 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 47 हजार 363 लोगों की मौत, जबकि 43.52 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 22.13 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 19 हजार 204 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 09:24 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 47 हजार 363 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख 10 हजार 293 हो गया है। अब तक 43 लाख 52 हजार 27 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। डब्ल्यूएचओ के निदेशक ट्रेडोस गेब्रेसिएस कहा है कि दुनिया में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज बढ़ी है। पहले के दो महीनों में 85 हजार और बाद के दो महीनों में 60 लाख मामले आए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने स्टेरॉयड दवा डेक्सामेथासोन का कोरोना मरीजों पर सफल परीक्षण किया है। इसके इलाज से अच्छे परिणाम आए हैं। इससे एक तिहाई मृत्युदर को कम किया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में गरीबी में जीने वाले 8 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। महामारी के चलते इन देशों की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है। यूएन ने इन देशों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की अपील की है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,13,005 1,19,204      9,03,137
ब्राजील 9,29,149  45,467 4,77,364   
रूस  5,53,301 7,478 3,04,342
भारत 3,59,506 12,029 1,90,755 
ब्रिटेन 2,99,251 42,153 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,408 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,37,500 34,405 1,78,526   
पेरू 2,37,156 7,056   1,19,409
ईरान 1,95,051 9,185 1,54,812
जर्मनी 1,89,027 8,918 1,73,600

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स 

  • अमेरिका, लैटिन अमेरिका और यूरोप में एक फार्मास्युटिकल कंपनी ने अर्थराइटिस की दवा ‘ओलुमिएंट’ का कोरोना मरीजों पर ट्रायल का तीसरा चरण शुरू किया है। 400 मरीजों पर इसका परीक्षण किया जा रहा है।
  • न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि देश में दो नए मामलों का आना सिस्टम की विफलता है। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो इसको माफ नहीं किया जाएगा।
  • चीन की राजधानी बीजिंग में तीन लाख 56 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। ये लोग वायरस के क्लस्टर एक फूड मार्केट के संपर्क में आए हैं। 
  • ब्रिटेन में लंदन के मेयर सादिक खान ने अपनी पेमेंट में 10 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से अर्थव्यवस्था पर बहुत असर पड़ा है।

होंडुरास: राष्ट्रपति संक्रमित
होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज ने बुधवार को कहा कि वे और उनकी पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। अपने दो सहयोगियों से वे संक्रमित हुए। मंगलवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल, वे ठीक हैं और घर से ही काम करेंगे। मुझे भगवान, यहां के डॉक्टर्स और दवा पर पूरा भरोसा है। देश में अब तक 9600 केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 330 लोगों की मौत हुई है। पिछले हफ्ते ही यहां तीन महीने की लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था दोबारा खोला गया।

होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज ने कहा- सहयोगी के जरिए उनमें संक्रमण फैला। (फाइल फोटो)

अमेरिका: 6 राज्यों में मामले बढ़े

अमेरिका के 6 राज्यों में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कहा कि अर्थव्यवस्था दोबारा खोले जाने और देशभर में जारी प्रदर्शनों के कारण मामले बढ़े हैं। एरिजोना में 2392, फ्लोरिडा में 2776, ओक्लाहोमा में 228, नेवादा में 379, टेक्सास में 2622 और ओरेगॉन में 278 नए केस मिले हैं। मंगलवार को देश में एक दिन में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं।

अमेरिका: इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल संक्रमित
इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राउल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है। राज्य में 1.33 लाख लोग संक्रमित हैं।

ब्राजील: 45 हजार मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.29 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

यह फोटो ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया की है। यहां स्थानीय कलाकार कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीजिंग: 31 नए मरीज मिले
चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1255 उड़ाने रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

बीजिंग के एक स्टेडियम में कोरोना की जांच के लिए लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां मंगलवार को 31 नए मामले सामने आए हैं।

स्पेन: ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन किया जा सकता है

स्पेन का कहना है कि वह अपने यहां आने वाले ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन कर सकता है। स्पेन में अगले हफ्ते से यूरोपीय देशों के लिए सीमा खोली जा रही है। यहां अब तक संक्रमण के 2.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

स्पेन में काम करने के बेहतर माहौल और अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी।

पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना होगा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोरोनावायरस से बचाने के लिए डिसइन्फेक्ट टनल बनाया गया है। उनसे मिलने आने वाले लोगों को इस टनल से गुजरना होगा। इसे रूस की ही कंपनी ने बनाया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संक्रमण से बचाने के लिए रूस की कंपनी ने स्पेशल डिसइन्फेक्ट टनल बनाया है।

इजराइल: 258 नए मामले
इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यहां मरने वालों की संख्या 302 है। इससे पहले मंगलवार को इजराइल रोजगार सेवा ने आंकड़े जारी कर बताया था कि अप्रैल के अंत में देश में बेरोजगारी दर 27.5% से गिरकर मई के अंत में 23.5% हो गई है।

Related posts

इंडोनेशिया में लगातार हादसे: तेज बारिश के बाद जावा में दो बार लैंडस्लाइड; रेस्क्यू करने पहुंची टीम भी मिट्टी में दबी, 11 की मौत

Admin

हुबेई ने कहा- 5जी नेटवर्क के जरिए जासूसी या कोई गैरकानूनी काम नहीं करेंगे; विपक्षी नेता कर रहे हैं बैन की मांग

News Blast

अमेरिकी एनएसए ने कहा- चुनाव प्रभावित करने के लिए चीन ने बड़ा प्रोग्राम बनाया, उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

News Blast

टिप्पणी दें