May 13, 2024 : 10:27 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में लगातार हादसे: तेज बारिश के बाद जावा में दो बार लैंडस्लाइड; रेस्क्यू करने पहुंची टीम भी मिट्टी में दबी, 11 की मौत

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जकार्ता15 दिन पहले

यह हादसा जावा के सुमेडांग जिले में हुआ। रेस्क्यू टीम फंसे लोगों को निकाल रही थी तभी दोबारा जमीन धंस गई।

लगातार दो दिन से हो रहे हादसों ने इंडोनेशिया को दहला दिया है। शनिवार को यहां 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान समुद्र में क्रैश हो गया था। शनिवार को ही जावा के सुमेडांग जिले में लैंड स्लाइड भी हो गया। रेस्क्यू टीम यहां फंसे लोगों को निकाल ही रही थी कि रविवार को दोबारा जमीन धंस गई। इससे बचाव दल के कर्मचारी भी दब गए।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से ये हादसे हुए। घायलों को लेने आई एक एंबुलेंस भी मिट्टी के ढेर के नीचे दब गई थी। बाद में क्रेन की मदद से उसे निकाला गया।

नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के स्पोक्समैन रादित्य जाति ने बताया कि अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 18 घायल हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार रात को बारिश रुक गई थी। लैंड स्लाइड से एक पुल और सड़क बंद हो गई थी। रेस्क्यू टीम को मलबा हटाने के लिए मशीनें लाने में मुश्किल हो गई।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलहाल के दिनों में मौसमी बारिश और उच्च ज्वार (हाई टाइड) के कारण इंडोनेशिया के कई इलाकों में लैंड स्लाइड और बाढ़ की घटनाएं हो रही हैं। यहां के 17,000 द्वीपों में लाखों लोग पहाड़ी इलाकों या नदियों के करीब उपजाऊ मैदानों के पास रहते हैं।

एक दिन पहले विमान समुद्र में गिर गया थाश्रीविजय एयर का एक विमान शनिवार को समुद्र में गिर गया था। बोइंग 737-500 क्लास के इस प्लेन ने जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया। उस समय विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर था।



[ad_2]

Related posts

रूस ने फिर जीता भारत का भरोसा, अमेरिका को लेकर बढ़ा शक़

News Blast

लॉकडाउन और डिस्टेंसिंग नहीं मानने पर सार्वजनिक टॉयलेट साफ करने होंगे, पूरे कपड़े पहनकर निकलना जरूरी

News Blast

चीन के प्रस्तावित सुरक्षा कानून के खिलाफ प्रदर्शन, भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

News Blast

टिप्पणी दें