May 14, 2024 : 2:53 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद गुरबिंदर सिंह कुछ दिन पहले ही मंगनी करके ड्यूटी पर लौटा था

चीन सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में पंजाब के संगरूर का जवान गुरबिंदर सिंह शहीद हो गया। दरअसल, बीते सोमवार रात की रात चीनी सैनिकों ने धोखा करते हुए भारतीय सैनिकों पर नुकीले हथियारों से हमला कर दिया था। इसके बाद झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इन्हीं में से संगरूर का गुरबिंदर सिंह भी शामिल था, जो थोड़े दिन पहले ही मंगनी कराने के बाद ड्यूटी पर लौटा था। माना जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर आने में शायद एक-दो दिन लग जाएंगे।

शहादत की खबर मिलने के बाद घर पर शोक जताने पहुंचे परिचित और जानकारी देते भाई गुरप्रीत सिंह (दाईं ओर से पहले केसरिया पगड़ी में)।

संगरूर जिले के गांव तोलोवाल निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरबिंदर सिंह वर्ष 2018 में देश की सेवा को समर्पित हुआ था। पंजाब रेजिमेंट का यह जवान थोड़े दिन पहले ही पहली बार लद्दाख में तैनात हुआ था। परिवार गुरबिंदर सिंह की शादी की तैयारियां करने में जुटा था। हाल ही में कुछ दिन पहले जब छुट्‌टी आया तो मंगनी की गई थी।

गुरप्रीत ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े बजे पंजाब रेजिमेंट हेडक्वार्टर से फोन आया कि 22 वर्षीय गुरबिंदर सिंह चीनी फौजियों के साथ झड़प में देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर गए। इस खबर के बाद न सिर्फ गुरबिंदर सिंह के घर और गांव, बल्कि पूरे संगरूर जिले या यूं कहिए कि पूरे पंजाब में शोक का माहौल है। घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर आने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

शहीद गुरबिंदर सिंह फाइल फोटो, जो लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद होने से थोड़े दिन पहले ही मंगनी कराके ड्यूटी पर लौटे थे।

Related posts

दोस्ती, न्यूडिटी और ब्लैकमेलिंग… गिरफ्तार हुआ सेक्सटोर्शन कराने वाला ‘ACP’, खुले कई राज

News Blast

आरोपियों की मनमानी:शादी के लिए नहीं मानी छात्रा तो कर दिया रेप, पडोसी युवक ने दिया वारदात को अंजाम

News Blast

देश के 70% हिस्से में समय से पहले पहुंचा मानसून, अब तक 191 जिलों में सामान्य से 60% ज्यादा बारिश; 3 दिन में उत्तर भारत के 8 राज्य भी कवर होंगे

News Blast

टिप्पणी दें