May 19, 2024 : 9:24 PM
Breaking News
बिज़नेस

124 अंक नीचे खुला डाउ जोंस, भारत-चीन और दक्षिण कोरिया को छोड़कर दुनियाभर के बाजारों में गिरावट

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 25276, नैस्डैक 9396 और एसएंडपी 3022 अंक पर कारोबार कर रहे थे
  • अमेरिका में कोरोना से मरने वालो को आंकड़ा एक लाख तीन हजार के पार पहुंच गया है

दैनिक भास्कर

May 29, 2020, 06:46 PM IST

न्यूयॉर्क. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार खुलते समय उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। डाउ जोंस 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 124 अंक नीचे खुला। नैस्डैक 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 27 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 7 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 25276, नैस्डैक 9396 और एसएंडपी 3022 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
शुक्रवार को चीन, भारत और कोरिया को छोड़कर दुनियाभर के बाजारों में गिरावट रही। जापान का नेक्कई 38 अंक और हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 171 अंक की गिरावट के बंद हुआ। जबकि चीन का शंघाई कम्पोसिट 6 अंक और भारत का निफ्टी 90 अंक और सेंसेक्स 223 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 अंक ऊपर  बंद हुआ। हालांकि इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं

गुरुवार को डाउ जोंस बढ़त के साथ बंद हुआ
गुरुवार को डाउ जोंस 0.58 फीसदी यानी 147 अंक की गिरावट के साथ 25400 अंक नीचे बंद हुआ था।
नैस्डैक 0.46 फीसदी यानी 43 अंक की गिरावट के साथ 9368 अंक और एसएंडपी 0.21 फीसदी यानी 6 अंक की गिरावट के साथ 3029 अंक नीचे बंद हुआ था।

बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार
सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सुबह बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। हालांकि, दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 376.79 अंक तक नीचे चला गया था, लेकिन बाद में ये 279.93 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 223.51 अंक या 0.69% ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट या 0.95% ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ। आज आइडिया के शेयर में 12.71% का उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ।

इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था

Related posts

सबसे बड़े IPO की 9 मुख्य बातें:पेटीएम पर रिजर्व बैंक, सेबी, इरडाई की जांच भी हुई है, 25 क्रिमिनल और 40 टैक्स के मामले हैं

News Blast

रिलायंस इंडस्ट्रीज किशोर बियानी के फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के करीब, 15 जुलाई के एजीएम से पहले हो सकता है सौदा

News Blast

बीएसई 251 अंक और निफ्टी 100 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 46 अंक ऊपर बंद हुआ था

News Blast

टिप्पणी दें