May 15, 2024 : 7:57 PM
Breaking News
बिज़नेस

बीएसई 251 अंक और निफ्टी 100 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 46 अंक ऊपर बंद हुआ था

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 26.19 अंक ऊपर 3,390.09 पर बंद हुआ था

  • कल बीएसई 394 अंक नीचे 38,220 पर और निफ्टी 98 पॉइंट गिरकर 11,309 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी बढ़त के साथ 158 अंक ऊपर 11,477 पर बंद हुआ था

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 251 अंक ऊपर और निफ्टी 100 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 330.15 अंक नीचे और निफ्टी 102.25 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था।

कारोबार के अंत में बीएसई 394.40 अंक या 1.02% नीचे 38,220.39 पर और निफ्टी 98.80 पॉइंट या 0.87% नीचे 11,309.60 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 46.85 अंक ऊपर 27,739.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी ऊपर के साथ 158.41 अंक बढ़त के साथ 11,477.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.32 फीसदी बढ़त के साथ 10.66 पॉइंट ऊपर 3,385.51 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 26.19 अंक ऊपर 3,390.09 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,04,329 हो गई है। इनमें 6,90,884 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 21,57,941 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 54,975 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,860,184 हो चुकी है। इनमें 797,105 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 177,424 हो चुकी है।

10:19 AM बीएसई पावर सेक्टर में शामिल सभी 14 कंपनियों के शेयर में बढ़त है।

09:37 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर ; पावर ग्रिड के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त है।

एपल ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड हासिल किया है। दो साल पहले इस कंपनी ने एक ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन को हासिल किया था। बुधवार को यह 2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई। लेकिन अगला एक लाख करोड़ डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करना इस कंपनी के लिए उतना आसान नहीं होगा, जितना पहले 2 लाख करोड़ डॉलर में इसे आसानी थी।

09:34 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त है।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयर में बढ़त और सिर्फ भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट है।

09:26 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 22 में बढ़त और सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट है।

09:24 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 251.54 अंक ऊपर 38,471.93 पर और निफ्टी 100.05 पॉइंट ऊपर 11,309.60 पर बढ़त के साथ खुला है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Related posts

कोरोना ने बदला फैशन इंडस्ट्री का पैटर्न, कारोबार को पटरी पर लाने के लिए लैक्मे फैशन वीक में ‘वर्चुअल शोरूम’ को किया जाएगा लॉन्च, डिजाइनर्स को कलेक्शन बेचने में मिलेगी मदद

News Blast

सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में फोर्थ डाइमेंशन सोल्यूशंस और इसके एमडी पर 2.30 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई

News Blast

2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली कंपनी बन सकती है एपल, चार साल में हासिल होगी यह उपलब्धि

News Blast

टिप्पणी दें