May 19, 2024 : 12:46 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में सबसे ज्यादा 9952 संक्रमित बढ़े, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार और दिल्ली में 25 हजार के पार; देश में 2 लाख 26 हजार 676 केस

देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 26हजार 676हो गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9952नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 9638 मरीज मिले। अब महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार और दिल्ली में 25 हजार के पार पहुंच गई है। दिल्ली में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने पर संसद भवन परिसर में सांसदों के निजी सहायकों (पीए), लोकसभा सचिवालय में उपसचिव स्तर के अधिकारियों के पर्सनल गेस्ट/विजिटर्स और रिटायर्ड स्टाफके प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित मिलने की दर बढ़ने और कई जिलों में टेस्टिंग रेट कम होने पर चिंता जताई। हर्षवर्धन ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ मीटिंग में कहा कि अनलॉक-1 में सोशल डिस्टेंसिंग का ठीक ढंग से पालन नहीं होना पॉजिटिवकेस बढ़ने की मुख्य वजह है। इसके लिए कड़ी निगरानी और बेहतर कंटेनमेंट प्लान की जरूरत है। दिल्ली मेंहर 10 लाख की आबादी पर 2018 टेस्ट हुए हैं। लेकिन कुछ जिलों में यह संख्या 500 के आसपास ही है। राजधानी में 659 मौतें हो चुकी हैं।

लगातार 7वें दिन 200 से ज्यादा मरीजों की मौत

आज महाराष्ट्र में 2933, तमिलनाडु में 1384, दिल्ली 1359, गुजरात में 492, प. बंगाल में 368, उत्तरप्रदेश में 367, हरियाणा में 327, जम्मू-कश्मीर में 285, कर्नाटक में 257,राजस्थान में 205, मध्यप्रदेश में 174, त्रिपुरा में 176, आंध्रप्रदेश 141 और बिहार में 126 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 274 मरीजों की मौत हुई।ये आंकड़े Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में 2 लाख 16 हजार 919 केस हैं, जिनमें से 1 लाख 6 हजार 737 भर्ती हैं। 1 लाख 4 हजार 107 ठीक हो गए। 6075 ने जान गंवाई।

संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादराएवं नगर हवेलीशामिल हैं।

मालदीव से भारतीयों को लाने पहुंचा जलाश्व

मालदीव से 700 भारतीयों को निकालने के लिए 4 जून को नौसेना का जहाज आईएनएन जलाश्व माले पहुंचा। आपरेशन समुद्र सेतु के तहत जलाश्व यहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाएगा। माले से 5 जून को रवाना होकर जलाश्व तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचेगा। इससे पहले 2 जून को जलाश्व श्रीलंका के कोलंबो से भारतीय नागरिकों को लेकर तूतिकोरिन पहुंचा था।

एनसीआर के लिए कॉमन पॉसिली बने: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर सील मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने कहा कि सभी के लिए एक कॉमन पास बने, जिसकी हरियाणा, यूपी और दिल्ली तीनों राज्यों में मान्यता हो। कोर्ट ने कहा कि तीनों राज्यों के प्रतिनिधियों/अफसरों को बैठक करनी चाहिए और इस मुद्दे को जल्द समाधान निकालना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान उत्तरप्रदेश ने नोएडा-गाजियाबाद और हरियाणा ने गुड़गांव-फरीदाबादके बॉर्डर सील कर दिएथे।

अपडेट

  • महाराष्ट्र सरकार ने देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावितमुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में ई-पास के बगैरजिलों के बीच आवाजाही की इजाजत दे दी है। गुरुवार कोराज्यमें एक और पुलिसकर्मीने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में अब तक 30 पुलिसकर्मी कोरोना से जान गंवा चुके हैं, जबकि2557 संक्रमण की चपेट में हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि मंत्रालय के कई अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में एहतियातके तौर पर अब से बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले अब तक 42 लाख 42 हजार 718 सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 39 हजार 485 टेस्ट हो चुके हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
3 जून 9638
2 जून 8820
31 मई 8789
30 मई 8364
29 मई 8138

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: यहां गुरुवार को 174 पॉजिटिव मरीजमिले और 6 लोगों की जान गई। भोपाल में 58, इंदौर में 36, बुरहानपुर में 11, सागर और नीमच में 10-10 जबकि ग्वालियर में 7 संक्रमित बढ़े हैं।भोपाल में मरीजोंकी संख्या 1630हो गई। उधर, राज्य में अब तक 8762 कोरोना के मरीज मिलचुके हैं। 377 ने जान गंवाई।

अनलॉक-1 के दौरान जबलपुर में रेस्त्रां खुल गए हैं, लेकिन वे फूड की होम डिलीवरी ही कर सकते हैं।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को2933 नए मामले सामने आए। एक दिन में सबसे ज्यादा 123 लोगों की मौत हुई और 1352 ठीक हुए। प्रदेश मेंकुल मरीजों की संख्या77 हजार 793 तक पहुंच गई है। अकेले मुंबई में ही 44 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य मेंअब तक 2710 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई।

उत्तर प्रदेश:राज्य मेंगुरुवार को 367 संक्रमित मरीजमिले। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 300 से ज्यादा बढ़ी। इन नए केसोंमें62 प्रवासी श्रमिक हैं। अब तक 2466 प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाए गएहैं। संक्रमितों का आंकड़ा 9237 हो गया, जबकि 245 मरीजों की मौत हुई है।

यह तस्वीर प्रयागराज की है।उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन के तहत हाल में नियुक्त हुए शिक्षकों की बुधवार को काउंसलिंग हुई।

बिहार: प्रदेश में गुरुवार को 126 पॉजिटिव मरीज सामने आए और 3 की मौत हुई।खगड़िया में 12, पूर्णिया में 13, गोपालगंज में 10, पटना में 5 जबकि बांका, गया, सहारसा और मधेपुरा में 4-4संक्रमित मिले। राज्य में अब मरीजों की संख्या 4452 हो गई है।28 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है।

बिहार में दूसरे राज्यों से प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पटना पहुंचीं।

राजस्थान:यहां गुरुवार को 210 नए मरीज सामने आए और 4 की मौत हुई। भरतपुर में 49, जोधपुर में 29, चूरू में 25,जयपुर और सीकरमें 12-12 जबकि कोटा में 7 पॉजिटिव मिले। इसके साथसंक्रमितोंकी संख्या 9862हो गई है। प्रदेश में अब तक 213 मरीज जान गंवा चुके हैं।

यह तस्वीर ब्यावर की है। बुधवार को एक परिवार जुगाड़ की तीन पहिया गाड़ी से उत्तरप्रदेश से यहां पहुंचा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

तस्वीर कोलकाता के हावड़ा स्टेशन की है। प. बंगाल में प्रवासियों की आवाजाही जारी है। गुरुवार को यहां से स्पेशल ट्रेन में सवार होने से पहले यात्रियों की जांच की गई।

Related posts

चार साल का बच्चा अचानक गायब हुआ, पुलिस ने तलाश कर परिवार को सौंपा

News Blast

तीन आंगनवाड़ी वर्कर्स की सेवाएं समाप्त, 2 सुपरवाइजर सस्पेंड

News Blast

बीएसई 110 अंक और निफ्टी 53 पॉइंट नीचे खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 477 अंक ऊपर बंद हुआ था

News Blast

टिप्पणी दें