February 8, 2025 : 6:14 PM
Breaking News
मनोरंजन

बेटी रिद्धिमा को आई ऋषि कपूर की याद, बचपन की अनदेखी तस्वीर में पिता के साथ पोज करती नजर आईं

दैनिक भास्कर

May 21, 2020, 04:31 PM IST

मुंबई. दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद से ही पूरा परिवार उनकी यादों में ढूबा हुआ है। हाल ही में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को याद करते हुए उनकी कुछ पुरानी अनदेशी तस्वीरें शेयर की हैं।
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम से 4 पुरानी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में ऋषि कपूर, नीतू, रणबीर के साथ रिद्धिमा का बचपन देखने मिल रहा है। पहली तस्वीर में वो अपने मम्मी पापा के बीच में बैठे पोज कर रही हैं वहीं भाई रणबीर कपूर पिता की गोद में बैठे हैं। शेयर की गई एक तस्वीर में नीतू कपूर की मां राजी सिंह भी नजर आ रही हैं।

30 अप्रैल को पिता के देहांत के दो दिन बाद रिद्धिमा घर पहुंच सकी थीं जिसके बाद से ही वो परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इससे पहले भी वो कई बार पिता की और उनसे जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

पिता के बेहद करीब थीं रिद्धिमा: 

ऋषि कपूर के निधन के दिन रिद्धिमा ने शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वो हर रोज अपने पिता से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात किया करती थीं। लेकिन वो आखिरी बार अपने पिता को नहीं देख पाई। उन्होंने लिखा- काश मैं आखिरी बार आपको अलविदा कह पाती।

Related posts

अंकिता कोंवर का तंज:भारत में नस्लवाद है, नार्थईस्ट का रहने वाला तभी इंडियन होगा जब मेडल जीते, नहीं तो कपटी लोग उसे चाइनीज-मोमोज या कोरोना कहेंगे

News Blast

ईद पर नहीं हुआ तो अब दिवाली पर टकराव के आसार, अक्षय की ‘पृथ्वीराज’ के साथ रिलीज हो सकती है सलमान की ‘राधे’

News Blast

तलाक की खबरों के बीच शुरू हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के अफेयर की चर्चा, अंजना ने ट्विटर पर दी सफाई

News Blast

टिप्पणी दें