May 13, 2024 : 12:26 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

बिडेन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली टारा रेड ने कहा- राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ दें

  • पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन पर 1993 में यौन उत्पीड़न करने का आरोप है
  • टारा रेड ने खुद के साथ बिडेना का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की बात कही

दैनिक भास्कर

May 08, 2020, 05:19 PM IST

वॉशिंगटन. जो बिडेन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली टारा रेड ने बिडेन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने को कहा है। टारा का कहना है कि ऐसे चरित्र वालों को राष्ट्रपति पद के लिए दावा नहीं पेश करना चाहिए। पॉलीग्राफी टेस्ट (झूठ पकड़ने वाले टेस्ट) कराने के सवाल पर टारा ने कहा, ‘मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन पहले बिडेन का टेस्ट कराना चाहिए।’
दरअसल, गुरुवार को एक क्लिप रिलीज की गई। इसमें पत्रकार मेगन केली से टारा रेड कहती हैं, ‘जो बिडेन, प्लीज आगे बढ़ें और जवाबदेही तय करें। आपको संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति पद के लिए इस तरह का कैरेक्टर लेकर आगे नहीं बढ़ना चाहिए।’  बिडेन के कैंप के डिप्टी मैनेजर ने बयान जारी कर इन आरोपों को गलत बताया है। 

टारा ने कहा- बिडेन ने 27 साल पहले यौन शोषण किया
टारा रेड ने मार्च में आरोप लगाया था कि 27 साल पहले बिडेन ने उनका यौन शोषण किया था। टारा ने कहा था कि 1993 में वो सीनेट ऑफिस में काम करती थीं। इस दौरान कैपिटल हिल ऑफिस के बेसमेंट में बिडेन ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने तब शिकायत भी दर्ज कराई थी। यह आरोप बिडेन के राष्ट्रपति पद के प्रचार अभियान में सबसे बड़ा झटका है। हालांकि, बिडेन ने आरोप से इनकार किया है।

इंटरव्यू में टारा ने यौन शोषण के सबूत भी दिखाए 
इंटरव्यू में टारा रेड ने यौन शोषण के सबूत भी दिखाए हैं। उन्होंने 1996 का कोर्ट का एक डिक्लेरेशन दिखाया है। टारा ने कहा कि उन्होंने अपने पूर्व पति को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने सैन लुईस ऑबिस्पो ट्रिब्यून की एक कटिंग दिखाई। हालांकि, इसमें बिडेन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। रेड के तब के पति थियोडर ड्रोनेन ने कोर्ट डिक्लेरेशन में लिखा था कि रेड ने उन्हें बिडेन के कार्यालय में एक परेशानी के बारे में बताया था। यह परेशानी यौन शोषण से जुड़ी हुई थी।

37 प्रतिशत अमेरिकन आरोपों को सही मानते हैं
मॉनमाउथ यूनिवर्सिटी का एक सर्वे बुधवार को सामने आया। इसमें 37 प्रतिशत अमेरिकन टारा रेड के आरोपों को सही मानते हैं। 32 प्रतिशत लोगों का कहना कि शायद आरोप सही नहीं हैं। वहीं, 31 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो किसी का पक्ष नहीं लेते।

इस सर्वे में सामने आया है कि राष्ट्रपति पद के लिए बिडेन को 50 प्रतिशत लोगों का समर्थन है। मार्च में यह 48 प्रतिशत था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 41 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जो मार्च में 45 प्रतिशत था। कोरोना महामारी के चलते ट्रम्प की पब्लिसिटी में यह गिरावट आई है।

Related posts

नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

News Blast

बैंक ऑफ जापान के 138 साल के इतिहास में पहली महिला एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं टिकोको सिमुजु, 2010 में भी बनाया था रिकॉर्ड

News Blast

COVID-19: अचानक कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौत के लिए वैक्सीन जिम्मेदार

News Blast

टिप्पणी दें