May 20, 2024 : 7:49 AM
Breaking News
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत से शादी करने वाली थीं गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, साथ रहने के लिए ढूंढ रही थीं घर

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 05:22 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद हर कोई मौत की वजह पर कयास लगा रहा है। जहां कुछ लोगों का मानना है कि अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर सुशांत परेशान थे वहीं कुछ का मानना है कि रिया चक्रवर्ती से उनकी अनबन चल रही थी। इसी बीच अब खबर है कि रिया और सुशांत साल के आखिरी में शादी करने वाले थे जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। 

सुशांत और रिया की शादी की खबरों को रिया के प्रॉपर्टी डीलर सनी सिंह ने कन्फर्म किया है। आज तक से बातचीत में उनके डीलर ने बताया कि दोनों कुछ दिनों से साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। रिया ने डीलर से कहा कि वो सुशांत से शादी कर रही हैं और इसीलिए घर तलाश रही हैं। सुशांत इससे पहले जहां रहते थे वहां उनकी लेट नाइट पार्टीज के चलते पड़ोसियों ने शिकायत की थी जिसके चलते वो दो बार घर बदल चुके थे। डीलर का कहना है कि जिस घर में सुशांत ने फांसी लगाई वो भी शायद दोनों ने साथ लिया था।

सुशांत के चचेरे भाई ने भी की थी शादी की बात

एक्टर की मौत के बाद उनके चचेरे भाई ने बताया था कि सुशांत इस साल के आखिर में शादी करने वाले थे जिसकी तैयारी के लिए उनके परिवार वाले जल्द ही मुंबई पहुंचने वाले थे। हालांकि उनके भाई ने किसी का नाम नहीं लिया था। 

कुछ महीनों से लगातार सुशांत-रिया साथ समय बिताते स्पॉट किए जा रहे हैं। दोनों को अक्सर कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर देखा जा रहा था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की मगर उनकी सोशल मीडिया की एक्टिविटी हमेशा ही रिश्ते की तरफ इशारा करती थी।  कुछ महीनों पहले दोनों वेकेशन पर लद्दाख भी गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सुशांत के जन्मदिन पर भी रिया ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की थी।

Related posts

सुशांत की मौत से जुड़ी फर्जी जानकारी प्रचारित करने के लिए 80 हजार से ज्यादा फेक अकाउंट बने, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

News Blast

अग्निपथ योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू करते तो नहीं भड़कते युवा

News Blast

कंगना ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन को बताया गजनी, कहा- वे सालभर से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे

News Blast

टिप्पणी दें