May 26, 2024 : 11:48 AM
Breaking News
मनोरंजन

सुशांत के जाने का सदमा सहन न कर सकीं उनकी चचेरी भाभी, पहले खाना-पीना छोड़ा और फिर चल बसीं

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 04:16 PM IST

टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बना चुके सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  सुशांत की मौत से उनकी भाभी भी इतने सदमे में थीं कि वो इसे बर्दाश्त तक नहीं कर सकीं। मुंबई में हुए अंतिम संस्कार के समय ही उनकी भाभी ने बिहार में दम तोड़ दिया।

मौत की खबर सुनकर खाना-पीना बंद कर दिया था

सुशांत की मौत के सदमे से उनकी भाभी सुधा देवी उबर नहीं पाईं और चल बसीं। सुधा देवी सुशांत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी थीं जो उनके पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहती थीं। सुशांत की मौत की खबर सुनकर सुधा इतने सदमे में थीं कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। उनकी तबियत पहले से ही खराब चल रही थी जो बाद में और बढ़ गई।

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार की तस्वीर।

अंतिम संस्कार के समय लीं आखिरी सांसे

सुधा रविवार से ही काफी परेशान थीं और बार-बार बेहोश हो रही थीं। 24 घंटों तक भूखा रहने के बाद उन्होंने ठीक सुशांत के अंतिस संस्कार के समय ही दम तोड़ दिया। उनका परिवार मुंबई में हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था।

सुशांत सिंह मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। 90 के दशक में पूरा परिवार पटना आ गया। पिता केके सिंह सरकारी अधिकारी रहे हैं। सुशांत की पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई है। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। खगड़िया में सुशांत का ननिहाल है। पिछले साल यहां उनका मुंडन संस्कार भी किया गया था। सुशांत के गांव वालों को यकीन ही नहीं हो रहा है उन्होंने सुसाइड किया है।

Related posts

सुशांत की जिंदगी में रिया से महीनेभर पहले हुई थी सिद्धार्थ पिठानी की एंट्री, तीन साल की नौकरी में कभी संदीप सिंह को आते-जाते नहीं देखा

News Blast

अमिताभ बच्चन ने LGBT समुदाय पर बनी शॉर्ट फिल्म शेयर की, वीडियो में ट्रांसजेंडर्स बोले- अब तो हमारी गिनती इंसानों में कर लो

News Blast

पोर्न फिल्म मामला:राज कुंद्रा का नाम बहुत पहले ही सामने आ गया था, क्राइम ब्रांच को सबूत जुटाने में पांच महीने लग गए

News Blast

टिप्पणी दें