April 29, 2024 : 11:35 AM
Breaking News
मनोरंजन

पोर्न फिल्म मामला:राज कुंद्रा का नाम बहुत पहले ही सामने आ गया था, क्राइम ब्रांच को सबूत जुटाने में पांच महीने लग गए

मुंबईएक घंटा पहलेलेखक: मनीषा भल्ला

  • कॉपी लिंक

पोर्न वीडियो केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा शामिल हैं, यह बात पुलिस को पांच महीने पहले ही पता लग चुकी थी, लेकिन पुलिस ने पहले राज के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने का काम किया था। इस दौरान राज का नाम बार-बार आता रहा, लेकिन पुलिस ने कोई जल्दबाजी नहीं की।

सोमवार को गिरफ्तार हुए राज को कोर्ट ने 23 जुलाई तक हिरासत में भेजा है। पुलिस उनसे इस केस में पैसों की लेनदेन के बारे में ज्यादा पूछताछ कर सकती है। पुलिस के पास पहले से ही राज और दूसरे लोगों के बीच बातचीत के रिकॉर्ड्स हैं, मगर पुलिस राज से ही इस बारे में बयान लेना चाहती है।

मॉडल्स को एनर्जी ड्रिंक पिलाकर की जाती थी शूटिंग
21 साल की एक मॉडल ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसे एनर्जी ड्रिंक पिलाई गई थी। बाद में उसके अश्लील फोटो और वीडियो शूट किए गए। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मड आइलैंड के बंगले पर छापा मारा था। जहां से इस पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।

अभियुक्तों से पूछताछ में राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। कुछ मॉडल्स ने बताया था कि उन्हें राज कुंद्रा की कंपनी का काम है, यह बता कर ही संपर्क किया गया था।

पुलिस ने राज के खिलाफ सबूत जुटाए
मालवानी पुलिस स्टेशन के ऑन ड्यूटी इंचार्ज सीनियर सब-इंस्पेक्टर संदीप गायड़े ने बताया कि फरवरी में क्राइम ब्रांच को एक क्लू मिला था। इसके आधार पर ही बंगले पर रेड हुई। तब गिरफ्तार लोगों में से कुछ ने दावा किया था कि वो राज कुंद्रा के लिए काम कर रहे हैं।

उस वक्त इस बयान के अलावा कोई सबूत नहीं था। पुलिस ने राज कुंद्रा जैसे सेलिब्रिटी बिजनेसमैन को सिर्फ इस आधार पर गिरफ्तार करना ठीक नहीं समझा। उस वक्त जो भी कार्रवाई हुई, उसमें राज का नाम शामिल नहीं किया गया था।

वझे केस की वजह से हुई देरी
कुछ मॉडल ने मीडिया में यह स्टेटमेंट दे दिया था कि इस केस में राज कुंद्रा शामिल हैं। फिर भी पुलिस अपने तरीके से काम करती रही। उसी समय एंटीलिया केस का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें सचिन वझे का नाम बाहर आया। इस केस के चलते आगे मुंबई के पुलिस कमिश्नर से लेकर कई सारे अफसरों के तबादले हुए। इस सब से पोर्न केस की छानबीन पर असर पड़ा।

तब पुलिस ने 9 अभियुक्तों के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट फाइल कर दी थी। बाद में राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्हें क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

मनी ट्रेल ढूंढ रही है मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि पोर्न वीडियो केस में अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है। राज कुंद्रा जैसे और लोगों (दूसरी कंपनियां के) पर भी इस कारोबार में शामिल होने का शक है। पोर्न वीडियो बनाकर एक से ज्यादा मोबाइल ऐप कंपनियों को बेचे जाते थे। इसमें पैसों का भारी लेनदेन हुआ है। अब मनी ट्रेल ढूंढ़ने की कोशिश होगी। इसके चलते और नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

थ्रिलर फिल्म ‘बेलबॉटम’ में दिखेगी अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी, एक्ट्रेस ने शेयर किया पहली बार साथ काम करने का एक्सपीरिएंस

News Blast

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा बोलीं- राज को नैरेशन देने के लिए कई लोग मुझे फोन करते हैं, मैं कह देती हूं- उनसे मेरा ब्रेकअप हो गया है

News Blast

नव रसों से भी कहीं ऊपर हैं अमिताभ बच्चन, लेकिन समीक्षकों की बदौलत एंग्री यंग मैन के रूप में ही होती रही पहचान

News Blast

टिप्पणी दें