May 19, 2024 : 2:52 PM
Breaking News
बिज़नेस

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 31 फीसदी की गिरावट

  • जून तिमाही में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1,37,825 करोड़ रुपए रहा
  • कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में 79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 02:59 PM IST

नई दिल्ली. कोरोनावायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन का आर्थिक मोर्चे पर बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन के कारण डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (जून तिमाही) में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन में अब तक 31 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं एडवांस कॉरपोरेट टैक्स में 79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

1,37,825 करोड़ रुपए रहा ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

एक इनकम टैक्स अधिकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में अब तक ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1,37,825 करोड़ रुपए रहा है। जून 2019 तिमाही में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1,99,755 करोड़ रुपए रहा था। इस प्रकार इसमें 31 फीसदी की गिरावट रही है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 25 मई से 31 मई तक लॉकडाउन लगा रखा था। अधिकारी के मुताबिक, जून तिमाही के पहले दो महीने पूर्ण लॉकडाउन में बीते हैं। इसके कारण देश में करीब 80 फीसदी आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं। 1 जून से काफी हद तक लॉकडाउन हटा लिया गया है। इसके बावजूद अर्थव्यवस्था धीमी गति से सामान्य हो रही है। 

मई में 36.47 फीसदी गिरा निर्यात

देश का निर्यात मई में 36.47 फीसदी गिरकर 19.05 अरब डॉलर का रह गया। पेट्र्रोलियम, टेक्सटाइल्स, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण सेक्टर ने निर्यात में गिरावट में अहम भूमिका निभाई। देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का आयात भी मई में 51 फीसदी घटकर 22.2 अरब डॉलर पर आ गया। आयात और निर्यात दोनों में गिरावट आने से पिछले महीने देश का व्यापार घाटा गिरकर 3.15 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में देश का व्यापार घाटा 15.36 अरब डॉलर था।

जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी 

लॉकडाउन के बाद आर्थिक मोर्चे पर रिकवरी के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की हाल में हुई बैठक में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े पेश किए गए थे। इनके मुताबिक, अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 32,172 करोड़ रुपए और मई में 62,151 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक अप्रैल-मई के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। 

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना पैर पसार रहा, जेलों में मुलाकात बंद, गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों से हाईस्कूल तक के बच्चे दूर हुए

News Blast

अब एसएमएस के जरिए दाखिल कर सकते हैं जीएसटी रिटर्न, देशभर के 22 लाख कारोबारियों को होगा फायदा

News Blast

रिजल्ट के अनुमान तय करेंगे बाजार की चाल:मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स के आउटपरफॉर्मेंस ने दिया संकेत, मजबूत बनी हुई है शेयर बाजार में तेजी की बुनियाद

News Blast

टिप्पणी दें