May 14, 2024 : 12:59 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

जबरन धर्मपरिवर्तन का एक और मामला आया, अब सिंध प्रांत में हिंदू जोड़े को इस्लाम कुबूल करवाया

  • पाकिस्तान के सिंध में हर साल 1000 हिंदू लड़कियों को अगवा किया जाता है 

दैनिक भास्कर

May 15, 2020, 11:49 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर की एक मस्जिद में हिंदू जोड़े को जबरन इस्लाम कुबूल करवाया गया। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया में यह जानकारी सामने आई। इस दौरान मस्जिद के इमाम हामिद कादरी ने दोनों का धर्म परिवर्तन कराया। पाकिस्तान में मुस्लिम धार्मिक संगठन जमात अहले सुन्नत के नेता भी मौजूद थे।
जमात अहले सुन्नत बरेलवी मूवमेंट से जुड़ी है। धर्म परिवर्तन के बाद जोड़े को कुछ रुपए भी दिए गए।

सिंध में हर साल करीब 1000 हिंदू लड़कियों का होता है अपहरण 
पाकिस्तान में अक्सर जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते हैं। हालिया वक्त में ये ज्यादा बढ़ गए हैं। अमेरिका में सिंधी फाउंडेशन के मुताबिक, सिंध प्रांत में हर साल करीब 1000 हिंदू लड़कियों (उम्र 12 से 28 साल के बीच) का अपहरण किया जाता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बाद मुस्लिमों से शादी करवा दी जाती है।

हिंदू, सिख, इसाई और अहमदियाओं पर होते हैं अत्याचार
पाकिस्तान ने कई मौकों पर अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा का भरोसा दिलाया है। लेकिन, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होता रहा है। उनके साथ हिंसा, हत्या, अपहरण, रेप, जबरन धर्म परिवर्तन जैसी घटनाएं होती हैं। हिंदू, ईसाई, सिख, अहमदिया, और शियाओं को बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। 

Related posts

तलाश जारी:मियामी में ढही इमारत के बचे हिस्से को गिराया गया, ताकि गैराज तक पहुंचा जा सके, भारतीय परिवार का भी अब तक पता नहीं

News Blast

ECDC ने दी चेतावनी:यूरोप में अगस्त अंत तक मिलने वाले नए केस में 90% डेल्टा वैरिएंट के होंगे, मौसमी बीमारियों ने कोरोना का संकट दोगुना किया

News Blast

तीन महीने बाद एफिल टावर दोबारा खोला गया, रूस में 24 घंटे में 7113 मामले सामने आए; दुनिया में अब तक 95 लाख से ज्यादा मरीज

News Blast

टिप्पणी दें