May 16, 2024 : 9:19 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 395 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 4 हजार के पार, एक दिन में 178 की मौत, दिल्ली में 73 संक्रमितों ने दम तोड़ा

  • तमिलनाडु में 44 लोगों की मौत, एक दिन में ये अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हैं
  • देश की राजधानी दिल्ली में हालात बेहद खराब, मरने वालों की संख्या 1400 हुई

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 12:28 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 9,914 हो गई है। सोमवार को 395 लोगों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 4 हजार के पार हो गया। एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 178 मौतें सोमवार को हुईं। इसके पहले 10 जून को सबसे ज्यादा 154 संक्रमितों ने जान गंवाई थी। राज्य में अब तक 4,128 लोग जान गंवा चुके हैं। गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा 1500 पहुंच गया। सोमवार को यहां 28 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 

देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात बेहद खराब होते नजर आ रहे हैं। यहां 73 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 1400 संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है। उधर, तमिलनाडु में मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 44 मरीजों की मौत हो गई।

इन राज्यों में भी हुई मौतें  
उत्तर प्रदेश में 18, हरियाणा में 12, पश्चिम बंगाल में 10, राजस्थान में 9, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 4, जम्मू कश्मीर में 3, कर्नाटक में 2, बिहार में 2, आंध्र प्रदेश में 2, तेलंगाना में 2 मरीजों की मौत हो गई। केरल और चंडीगढ़ में 1-1 की जान गई। ये आंकड़े www.covid19india.org और राज्य सरकार की ओर से जारी की गई सूचना के आधार पर लिए गए हैं। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               4,128
गुजरात 1,506
दिल्ली  1,400
पश्चिम बंगाल 485
मध्य प्रदेश 465
तमिलनाडु 479
उत्तर प्रदेश 417
राजस्थान 301
तेलंगाना 187
आंध्र प्रदेश 86
पंजाब 71
जम्मू-कश्मीर 62
हरियाणा 100
कर्नाटक 88
बिहार 38
ओडिशा 13
झारखंड 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 06
केरल 21
उत्तराखंड 24
छत्तीसगढ़ 06
असम 08
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
पुडुचेरी 04
कुल 9,896

22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           2,250  
अहमदाबाद 1210
धुले 494
ठाणे 480
पुणे 469
चेन्नई 379
कोलकाता 297
इंदौर 174
जयपुर 137
सांगली 135
औरंगाबाद 135
सोलापुर 133
सतारा  104
सूरत 104
नार्थ 24 परगना 74
रायगढ़ 72
पालघर 71
भोपाल 69
उज्जैन  66
हावड़ा 63
आगरा 66
मेरठ 60

11 जून को 396 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286
06 जून 298
07 जून 261
08 जून

266

09 जून 241
10 जून  387
11 जून 396
12 जून 388
13 जून 311
14 जून 321

Related posts

नए IT नियमों पर ट्विटर की सफाई:कंपनी ने हाईकोर्ट में कहा- अंतरिम ग्रीवांस ऑफिसर अपॉइंट करने के फाइनल स्टेज में; नियम नहीं मान रहे, यह कहना गलत

News Blast

एलएनजेपी: कोरोना काल में मोर्चरी कर्मचारियों और डॉक्टरों की लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा

News Blast

बल्लभगढ़ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में, मंत्री से लेकर संतरी तक मैदान में, पेड़ों पर पानी का छिड़काव शुरू

News Blast

टिप्पणी दें