May 18, 2024 : 8:25 PM
Breaking News
मनोरंजन

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ बनाया म्यूजिकल वीडियो, एक दूसरे के साथ सुर मिलाते नजर आए

दैनिक भास्कर

May 28, 2020, 06:14 PM IST

मुंबई. लॉकडाउन के बाद से ही बॉलीवुड के क्यूट कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में दोनों कभी साथ कुकिंग तो कभी कुत्ते टाइसन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे से सुर ताल मिलाकर गाना गा रहे हैं।
ये वीडियो शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। गाने की शुरुआत फरहान गिटार बजाते हुए करते हैं जिसके बाद शिबानी भी पियानो बजाकर उनका साथ देती हैं। दोनों ने मिलकर लेडी गागा का पॉपुलर सॉन्ग ‘शैलो’ गाया है। इस वीडियो के कैप्शन में शिबानी ने लिखा, ‘शैलो। एक सितारे का जन्म। होम जेम्स फरहान अख्तर के साथ’। इस गाने की सलाह शिबानी की दोस्त और डिजाइनर पायल सिंघल ने दी थी जिन्हें शिबानी ने मेंशन भी किया है।

इस साल शादी कर सकते थे शिबानी-फरहानलॉकडाउन के पहले खबरें थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं हालांकि दोनों ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। एक इंटरव्यू के दौरान फरहान ने बताया कि वो अपने रिलेशन से काफी खुश  हैं मगर अभी दोनों ही शादी के लिए थोड़ा इंतजार करेंगे। शिबानी को कई खास मौकों पर फरहान के परिवार के साथ भी देखा गया है। फरहान के पिता जावेद अख्तर और मां शबाना आजमी को भी उनके रिश्ते से एतराज नहीं है। दोनों पिछले दो सालों से साथ हैं।

Related posts

28 जुलाई 2019 को करन की हाउस पार्टी में मौजूद थे दीपिका, रणबीर, मलाइका और अर्जुन कपूर जैसे 10 बड़े सितारे; वायरल हो रहा इसका वीडियो

News Blast

पहले जैसा फुर्तीलापन पाने के लिए सुबह जागकर जॉगिंग कर रहीं कंगना, ट्विटर यूजर ने लिखा- बस अपने दिमाग का भूसा कम कर लो

News Blast

मौत की अफवाहों पर भड़कीं 72 साल की मुमताज, बोलीं- जब मरूंगी तो मेरी फैमिली आधिकारिक तौर पर बता देगी

News Blast

टिप्पणी दें