April 30, 2024 : 3:34 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

सुशांत की करीबी एक्ट्रेस रिया से भी सवाल करेगी पुलिस, अब तक 17 से पूछताछ; फॉरेंसिक टीम भी फ्लैट पर पहुंची थी

  • रविवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी
  • सुशांत के गले पर फंदे के निशान को छोड़कर उनके शरीर पर किसी तरह के घाव और चोट के निशान नहीं

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 08:28 PM IST

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की ही पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। गले पर फंदे के निशान को छोड़कर उनके शरीर पर किसी तरह के घाव और चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर सुशांत ने सुसाइड किया तो इसके पीछे की वजह क्या थी?

सुशांत के फ्लैट पर सोमवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस सुशांत की करीबी एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती से भी पूछताछ करेगी।

सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है। मीतू परिवार की पहली सदस्य थीं, जिन्होंने सुशांत की बॉडी को देखा था।

सुसाइड नोट नहीं मिलने के बाद इन सवालों के जवाब खोज रही है पुलिस…

1- सुशांत के परिजन ने संदेह जताया है?  

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और सीनियर आईपीएस अफसर ओपी सिंह ने आरोप लगाया है कि इस मौत में कुछ गड़बड़ी की आशंका है। वह घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। कल ही सुशांत सिंह के मामा ने पटना में कहा था कि उसने आत्महत्‍या नहीं की है। यह मर्डर है और पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए।

2- सुशांत की तबीयत वाकई खराब थी तो उनकी ओर से फैसले कौन ले रहा था?
ओपी सिंह ने कहा है कि हम किसी पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं। लेकिन शुरुआत में ये फाउल प्ले का मामला नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ओपी सिंह ने पुलिस से कहा है कि सुशांत की कई दिनों से परिवार से बात नहीं हो रही थी। पुलिस को इस बारे में जांच करनी चाहिए कि उनकी ओर से कौन फैसले ले रहा था?

3- एक्टर महेश शेट्टी को रात 1.51 पर कॉल क्यों की गई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने अपने दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी को रात में 1.51 बजे कॉल की थी। महेश शेट्टी और सुशांत दोनों टीवी शो पवित्र रिश्ता में साथ काम कर चुके हैं। महेश ने फोन नहीं उठाया। महेश ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो उन्होंने 8.30 बजे सुशांत को कॉल किया। लेकिन सुशांत ने फोन नहीं उठाया। महेश ने सोचा कि सुशांत बाद में कॉल कर लेंगे, लेकिन इसके बाद महेश को सुशांत के सुसाइड की खबर मिली। 

4- कुछ दिन पहले तक साथ रहने वाली एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा सुशांत का घर?
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस एक्ट्रेस रिया से भी पूछताछ करने वाली है। वे कुछ दिनों पहले तक सुशांत सिंह के साथ थीं। जांच में सामने आया है कि 6 महीने पहले रिया और सुशांत ने साथ मिलकर माउंट ब्लैंक सोसाइटी में फ्लैट किराए पर लिया था।

एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले तक यहीं रहती थीं। एग्रीमेंट पेपर पर भी दोनों के नाम हैं। इस फ्लैट को 36 महीने के लिए लीज पर लिया गया था और 9 दिसंबर 2022 को इसकी समय सीम खत्म हो रही थी। बिल्डिंग के चौकीदार ने पुलिस को यह कन्फर्म किया है कि एक्ट्रेस कुछ दिन पहले एक बड़े सूटकेस के साथ यहां से गई थीं। सुशांत के नौकर दीपक ने उस सूटकेस को कार में रखने में मदद की थी। 

सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती भी उनके सुसाइड की खबर सुनकर हॉस्पिटल पहुंची थीं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा था।

Related posts

पत्रकार तरुण को मिलेगा न्याय, पोस्टमार्टम करेगा मेडिकल बोर्ड

News Blast

राजस्थान के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बाबा रामदेव की दवा पर पाबंदी लगाई, कहा- राज्य में नकली दवा बिकने नहीं देंगे

News Blast

सूरत में परिजन मरीज का हाल जानने पहुंचे, डॉक्टर बोला- उनका तो अंतिम संस्कार भी हो गया

News Blast

टिप्पणी दें