May 21, 2024 : 8:47 AM
Breaking News
बिज़नेस

EPFO ने अप्रैल-मई में 52.62 लाख सब्सक्राइबर्स की KYC डिटेल्स को किया अपडेट, आप भी घर बैठे अपडेट के लिए कर सकते हैं अप्लाई

  • पिछले दो महीनों में 4.81 लाख नामों, 2.01 लाख जन्म की तारीखों और 3.70 लाख आधार नंबर में सुधार किया गया
  • केवाईसी अपडेट होने से सब्सक्राइबर मेंबर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन सर्विस का फायदा ले सकते हैं

दैनिक भास्कर

Jun 04, 2020, 03:24 PM IST

नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अप्रैल-मई के दौरान अपने 52.62 लाख सब्सक्राइबर्स की KYC डिटेल्स को अपडेट किया है। इसमें 39.97 लाख सब्सक्राइबर्स का आधार लिंक करना, 9.87 लाख सब्सक्राइबर्स का मोबाइल लिंक (UAN एक्टिवेशन) और 11.11 लाख का बैंक अकाउंट लिंक करना शामिल है।

सब्सक्राइबर्स की डिटेल्स में सुधार किया
EPFO ने लॉकडाउन के दौरान भी केवाईसी अपडेट किए हैं। इससे पिछले दो महीनों में 4.81 लाख नामों, 2.01 लाख जन्म की तारीखों और 3.70 लाख आधार नंबर में सुधार किया गया है। केवाईसी अपडेट होने से सब्सक्राइबर मेंबर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन सर्विस का फायदा ले सकते हैं।

घर बैठे कर सकते हैं केवाईसी अपडेट

पीएफ खाताधारक ऑनलाइन ही कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में नो योर कस्टमर (केवाईसी) अपडेट कर सकते। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने हाल ही में सब्सक्राइबर्स को इसकी अनुमति दी है। सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूएएन की जरूरत होगी।

ये हैं प्रोसेस

  • सबसे पहले ईपीएफओ मेंबर पोर्टल epfindia.gov.in पर जाना होगा।
  • यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • टॉप मेनू बार में ‘Manage’ ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां से ‘केवाईसी’ विकल्प को सेलेक्ट करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें विभिन्न डॉक्यूमेंट्स टाइप की लिस्ट मौजूद होंगे।
  • डॉक्यूमेंट नंबर, डॉक्यूटमेंट के अनुसार नाम और अन्य डिटेल्स जैसे बैंक डिटेल्स के मामले में IFSC और पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में एक्सपायरी डेट भरें।
  • अब ‘save’ पर क्लिक करें।
  • ‘KYC Pending for Approval’ कॉलम में केवाईसी डॉक्यूमेंट का स्टेट दिखेगा।
  • नियोक्ता की ओर से डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद ‘Digitally Approved KYC’ स्टेट नजर आएगा। 
  • आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा।

KYC अपडेशन के फायदे
केवाइसी अपडेट है तो पैसे ट्रांसफर या निकासी में दिक्कत नहीं होती। केवाईसी अपडेट न होने की स्थिति में क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाएंगे। अगर आपने केवाइसी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करा रखे हैं तो EPF सदस्य को कोई SMS अलर्ट नहीं मिलेगा।

Related posts

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 676 अंक गिरकर 50,768 पर आया; एक्सचेंज पर 50% शेयरों में गिरावट, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

Admin

11 जून को भारत में लॉन्च होगी थर्ड जनरेशन बीएमडब्ल्यू X6, एक करोड़ रुपए हो सकती है शुरुआती एक्स शोरूम कीमत

News Blast

महंगी होने के बाद भी सबसे ज्यादा बिकी एपल वॉच, इसके आसपास भी नहीं कोई कंपनी; 2020 के पहले हाफ में ग्लोबल शिपमेंट रेवेन्यू शेयर 51.4% रहा

News Blast

टिप्पणी दें