May 13, 2024 : 9:14 AM
Breaking News
खेल

सचिन तेंडुलकर ने बेटे अर्जुन को नया हेयर स्टाइल दिया; कहा- पिता को सब करना पड़ता है

  • सचिन ने बेटे का हेयरकट करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया
  • अर्जुन लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर है, वो इंडिया अंडर 19 के लिए भी खेल चुके हैं

दैनिक भास्कर

May 19, 2020, 07:45 PM IST

खेल डेस्क. सोशल मीडिया पर सचिन तेंडुलकर का नया अंदाज सामने आया है। इसमें वो बेटे अर्जुन तेंडुलकर को नया हेयर स्टाइल देते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। सचिन को बल्लेबाजी की काबिलियत के लिए मास्टर ब्लास्टर कहा जाता है। वहीं, अर्जुन मुख्य तौर पर गेंदबाज हैं। वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। अंडर 19 क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं।

पिता को सब करना पड़ता है
लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियों के चलते बाकी खेलों की तरह क्रिकेट भी बंद है। पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस मौके का फायदा सचिन ने भी उठाया। बेटे अर्जुन का हेयरकट किया। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा, “पिता के तौर पर आपको सब करना पड़ता है। उनके साथ जिम करना हो, खेलना हो या फिर उनके बाल काटने हों।” सचिन ने अर्जुन को हेयरकट के बाद हैंडसम बताया। साथ ही बेटी सारा तेंडुलकर को अपना सैलून असिस्टेंट बताया। 

सारा ने बनाई नई डिश

सचिन रिटायरमेंट के बाद भी काफी व्यस्त रहते हैं। लेकिन, लॉकडाउन के इस दौर में वो परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बेटी सारा की बनाई कुछ डिश के फोटो शेयर किए थे। इसमें डिश बनाने के पहले और बाद के फोटो थे।  

Related posts

MP: कोरोना काल में सेवाएं देने वाले 600 आयुष चिकित्सकों को सेवा समाप्ति का आदेश, जानें मामला

News Blast

पीरियड्स, महिला खिलाड़ी और सफ़ेद कपड़े पहनने का तनाव

News Blast

इटारसी-मुंबई डाउन ट्रैक पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के सामने गिरा पेड़, मशक्‍कत के बाद परिवहन शुरू

News Blast

टिप्पणी दें