May 27, 2024 : 2:05 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दोहरा हत्याकांड: दो गार्ड की पीट-पीटकर की हत्या

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 04:00 AM IST

नई दिल्ली. राजधानी के नरेला इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक निजी कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्ड की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। उनकी पहचान सुनील कुमार और अमित के रूप में हुई, जो मूलरूप से यूपी निवासी थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 हमलावरों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चैक की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  पुलिस ने बताया इस वारदात की शुक्रवार देर रात मिली थी कि कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्ड पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। इस वारदात के बाद हमलावरों को लोगों ने भागते हुए देखा था।

हमलावर आठ दस की संख्या में थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों सिक्योरिटी गार्ड को सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। यह हमला दोनों सिक्योरिटी गार्ड पर किसने किया, किस इरादे से हुआ यह अभी पुलिस की जांच में साफ नहीं हो सका है। 
आशंका जतायी गई है कि बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए आए होंगे। उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड ने विरोध किया होगा जहां बदमाश हमला कर फरार हो गए। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों गार्ड नरेला इलाके के ही रहने वाले थे।

Related posts

बीजेपी पार्षद व निगम अधिकारी-कर्मचारी आमने-सामने:कामकाज बंद कर निगम मुख्यालय के सामने धरने पर बैठे, पार्षद की गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी

News Blast

सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की ड्यूटी का समय किया कम

News Blast

देश के 26 राज्यों में सामान्य या उससे कम बारिश, इसके बाद भी 11 राज्यों में बाढ़ के हालात, 1.5 करोड़ लोग प्रभावित, 919 की मौत

News Blast

टिप्पणी दें