May 18, 2024 : 6:07 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब तक 2.65 लाख केस: मुंबई 50 हजार मरीजों वाला देश का इकलौता शहर; बंगाल से कटक लौटे एनडीआरएफ के 190 जवान संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 65हजार 869हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 2553 नए मामले सामने आए और 109 मौतें हुईं। अब मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया, शहर में 1702 लोगों की जान गई। जबकि राज्य में 88 हजार 528 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 40 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। उधर, ओडिशा में एनडीआरएफ के 50जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अम्फानतूफान के राहत कार्य के बाद बंगाल से कटक लौटने पर तीसरी बटालियन के करीब 190 जवान संक्रमित मिल चुके हैं।

एनडीआरएफ के डीजी ने ट्वीट कर जानकारी दी

अपडेट्स

  • पश्चिम बंगाल और मिजोरम ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया।
  • जम्मू में दरबार की वार्षिक छुट्टियों के चलते 26 जून से ऑफिस बंद हो जाएंगे और 6 जुलाई को खुलेंगे।
  • दिल्ली में सोमवार को 1007 नए संक्रमित मिले। राजधानी में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जेएनयू ने छात्रों से अपने घर लौटने की अपील की।
  • एनसीआर के गुड़गांव में एक दिन में सबसे ज्यादा 243 मरीज मिले। हरियाणा में 406 मरीज सामने आए हैं और अब तक 39 लोगों की जान गई।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में इंफेक्शनहै। सोमवार कोवे खुद आइसोलेट हो गए। अब मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे।

महाराष्ट्र में चीन से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र रविवार को85 हजार से ज्यादासंक्रमित मिलने पर चीन से आगे निकल गया। वहां 83 हजार 43 केस आए हैं। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बीते 2 हफ्तों में यहां संक्रमितों की बढ़ने की दर में कमी आई है। यह 17 मईसे 24 मई के बीच 52% थी, जो बीते हफ्तेघटकर 27% रह गई।

गुजरात में मृत्युदर सबसे ज्यादा

टॉप-10 संक्रमितराज्यों में महाराष्ट्र पहले, तमिलनाडु दूसरे, दिल्ली तीसरे, गुजरात चौथे और बिहार दसवें स्थान पर है। लेकिनगुजरात में में मृत्युदर सबसे ज्यादा 6.2% और बिहार में सबसे कम 0.6% है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
7 जून 10884
6 जून

10428

5 जून 9379
4 जून 9847
3 जून 9689

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश:यहां सोमवार को 237 नए मामले सामने आएऔर 2 लोगों की जान गई। भोपाल में 50, इंदौर में 36, बुरहानपुर में 28, नीमच में 24 और उज्जैन में 12 मरीज मिले।राज्य में अब तक 9638 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2688 एक्टिव केस हैं। कोरोना से कुल 414 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। धार्मिक स्थलों को खोलने पर भी फैसला 15 जून तक होगा।
  • उत्तरप्रदेश: राज्य में सोमवार को 411 मरीज मिले और 8 मौतें हुईं। फिलहाल कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 947 है, इनमें से 4320 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 283 लोगों की जान गई है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी धार्मिक स्थल 75 दिन बादखोल दिए गए। वाराणसी केमंदिरों में मंगलवार से दर्शन शुरू होंगे।मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अलावा अन्य मंदिर अभी नहीं खुलेंगे।
यह तस्वीर प्रयागराज की है। अनलॉक-1 में धार्मिक स्थल खोले गए हैं। ऐसे में यहां गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है।
  • महाराष्ट्र: यहां सोमवार को 2554 नए संक्रमित मिले और 109 लोगों ने जान गंवाई। मुंबई में 50 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 88 हजार 529 हो गई। इनमें से 44 हजार 385 एक्टिव केस हैं। अब तक कोरोना से3169 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 5 लाख 58 हजार 463 लोगों को घरों में और 28 हजार 504 लोगों को अन्य स्थानों पर क्वारैंटाइन किया गया है।
  • राजस्थान:प्रदेशमें सोमवार को 277 संक्रमित मिले और 6 की जान गई। अलवर में 67, भरतपुर में 60, जोधपुर में 36, जयपुर में 34, कोटा में 12 और सिरोही में 10 मरीज बढ़े। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 876 पहुंच गया। इनमें से 2520 एक्टिव केस हैं।राजस्थानमें इस बीमारी से अब तक 246लोगों की मौत हो चुकीहै।
तस्वीर राजस्थान के अजमेर की है। कोरोना महामारी के बीच मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहीं ये महिलाएं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन कर रही हैं। इन्होंने कपड़े से चेहरा कवर किया है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है।
  • बिहार:यहां सोमवारको 177 पॉजिटिव मरीज सामने आए और एक की मौत हुई। सीवान में 28, मधुबनी में 19, मुजफ्फरपुर में 13, मुंगेर और रोहतास में 11-11, पटना और पूर्णिया में 9-9मरीज बढ़े। प्रदेश में कुल 5247संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2647एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 31लोगों की जान गई।
पटना के कर्जी घाट से अंतिम संस्कार करके बड़ी संख्या में लौटते लोग। गृह मंत्रालय ने अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

Related posts

मेट्रो और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अभी बंद रहेंगी, घरेलू उड़ानों और ट्रेन सर्विस में इजाफा होगा

News Blast

प्रधानमंत्री ने मोदी हाथ जोड़कर अपील की, कहा- कोरोना को लेकर लापरवाही बढ़ी है, दो गज की दूरी का पालन करें

News Blast

धोखाधड़ी का मामला: निजी स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर महिला से दो लाख की ठगी

Admin

टिप्पणी दें