May 15, 2024 : 11:00 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

संगठन में बदलाव के लिए पार्टी महासचिव अरुण सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर को जिम्मेदारी

  • राजनीतिक गलियारों में चर्चित दिल्ली के तमाम दिग्गजों पर आदेश गुप्ता की गुमनामी भारी पड़ी

दैनिक भास्कर

Jun 09, 2020, 06:42 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी  के संगठन में बदलाव की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से मनोज तिवारी को हटाए जाने और आदेश गुप्ता की ताजपोशी के बाद अन्य बदलावों की तैयारी चल रही है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी महासचिव अरुण सिंह और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को दी गई है। बयान में कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली पार्टी के संगठन पुनर्रचना और गठन के लिए महासचिव अरुण सिंह और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि मनोज तिवारी जैसे चर्चित चेहरे की जगह अब दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आदेश गुप्ता को दी गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चित दिल्ली के तमाम दिग्गजों पर आदेश गुप्ता की गुमनामी भारी पड़ गई। राजधानी की सत्ता से दो दशक से दूर चल रही बीजेपी के इस फैसले को एक और प्रयोग के तौर भी देखा जा रहा है।

 बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के नीचे संगठन को चलाने के लिए 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और एक उनका सहयोगी और 7 मोर्चों के अध्यक्ष, 14 जिलाध्यक्ष नामित किया जाना है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली के प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, सातों सांसदों और संघ के पदाधिकारियों से राय लेकर नमित करेंगे।

Related posts

पुलिस शहीदी सप्ताह के दौरान ‘रन फॉर यूनिटी’ में 1 हजार धावकों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

News Blast

बारिश के बाद शीतलहर की आशंका, इतनी ज्यादा सर्दी बढ़ने के पीछे वजह क्या है

News Blast

सरकार ने सिख फॉर जस्टिस की 40 वेबसाइट ब्लॉक कीं, एक हफ्ते पहले 9 लोगों को आतंकी घोषित किया था 

News Blast

टिप्पणी दें