May 19, 2024 : 11:20 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मुंबई में सिर्फ 14 आईसीयू बेड ही बचे, भाभा इंस्टिट्यूट ने तैयार किया हाई-क्वालिटी मास्क; महारेरा में ऑनलाइन काम शुरू होगा

राज्य में कोरोना के 3,427 नए मामले सामने आए हैं। 113 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। कुल मरीजों की संख्या 1,04,568 हो गई है। अब तक कोरोना से राज्य में 3,830 मरीजों की जान गई है। शनिवार को मुंबई में सबसे ज्यादा 69, पुणे में 10, नवी मुंबई और सोलापुर में 8-8, पनवेल में 6, ठाणे और औरंगाबाद में 3-3, लातूर में 2, नांदेड, कल्याण डोंबिवली, सातारा और यवतमाल में 1-1 मौत हुई। इनमें 73 पुरुष और 40 महिलाएं थीं।

इनमें 60 साल से ज्यादा के 65 मरीज थे। शनिवार को राज्य में 1,550 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। अब तक कुल 49,346 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 5,83,302 लोगों को घरों में और 28,200 लोगों को अन्य स्थानों पर क्वारैंटाइन में रखा गया है। शहर में पिछले 24 घंटे में चार पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है। इनमें एक एएसआई, दो हवलदार और एक कॉन्स्टेबल थे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस विभाग से भी ब्लड डोनेट का आग्रह किया है। इसके बाद शनिवार को बड़ी संख्या में मुंबई पुलिस के जवान ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंचे।

मुंबई में सिर्फ 14 आईसीयू बेड हैं खाली
देश में कोरोना की सबसे भीषण मार झेल रहे मुंबई शहर में 99 प्रतिशत आईसीयू बेड भर चुके हैं। अब तक शहर के 94 प्रतिशत वेंटिलेटर उपयोग में लाए जा चुके हैं। बृहनमुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी है। 11 जून तक मुंबई शहर में 1181 आईसीयू बेड मौजूद थे, इनमें से 1167 बेड मरीजों से भर चुके हैं। नए मरीजों के लिए केवल 14 बेड शेष बचे हैं। वहीं, वेंटिलेटर मशीनों की बात करें तो 530 मशीनों में से 497 वेंटिलेटर अभी उपयोग में है। बीएमसी ने बताया कि ऑक्सीजन बेड भी करीब 76 प्रतिशत भर चुके हैं। राज्य में 5260 ऑक्सीजन बेड्स में से 3986 भर चुके हैं।

मुंबई से बाहर 87% प्रतिशत बेड भरे
मुंबई के बाहर के कोविड हॉस्पिटल और कोविड हेल्थ सेंटर्स की बात करें तो यहां 10450 बेड्स उपलब्ध हैं। इनमें गंभीर रूप से बीमार और मीडिएम रूप से बीमार मरीजों के लिए 9098 बेड्स भरे हुए हैं। यानी करीब 87 प्रतिशत बेड फुल हैं। मुंबई के अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश और दिशा-निर्देशों का पालन करें और केवल गंभीर अवस्था वाले मरीजों को ही एडमिट करें। हालांकि, बीएमसी अधिकारियों ने कहा है कि उपलब्ध बेड्स की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

अनलॉक शुरू होने के बाद मुंबई के अरब सागर में मछुआरे अब मछलियां पकड़ने के लिए निकल रहे हैं।

मुंबई: भाभा इंस्टिट्यूट ने तैयार किया हाई-क्वालिटी मास्क
डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक के मुंबई स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में हाई-क्वॉलिटी का फेस मास्क डिवेलप किया गया है। मास्क एफिशेंसी पर्टिकुलेट एयर फिल्टर के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होगी।

महारेरा में सोमवार से ऑनलाइन कामशुरू होगा
करीब ढाई महीने तक बंद रहने के बाद महाराष्ट्र रियल इस्टेट रेग्युलेटरी ऑथोरिटी (महारेरा) में सोमवार से फिर काम शुरू हो जाएगा। कोरोना के कारण महारेरा ने अपने सभी काम ऑनलाइन तरीके से करने का फैसला लिया है। प्राधिकरण में अब सभी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। बिल्डर के समय पर फ्लैट नहीं देने समेत अन्य शिकायतों के लिए लोगों को अब महारेरा के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आम जनता के साथ ही वकीलों को भी प्राधिकरण के कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए महारेरा ने जीरो पेपर वर्क का फॉमूला अपनाने का फैसला लिया है। शुरूआती चरण में अर्जेंट मामले की सुनवाई पहले की जाएगी।

देश में सबसे कम कोरोना जांच की फीस महाराष्ट्र में
सरकार ने प्राइवेट लैब्स में कोरोना की जांच की फीस आधे से भी कम कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- अब प्राइवेट लैब्स में कोरोना टेस्ट के लिए सिर्फ 2,200 रुपए देने होंगे। अब तक इसी जांच के लिए 4,500 रुपए देने पड़ रहे थे। घर से सैंपल कलेक्शन के लिए अब सिर्फ 2,800 रुपए देने होंगे, जबकि पहले 5,200 रुपए देने पड़ते थे। महाराष्ट्र देश का ऐसा राज्य बन गया है जहां कोरोना जांच फीस सबसे कम है।

पीपीई के दोबारा इस्तेमाल की तैयारी
यहां के वैज्ञानिकों ने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट के दोबारा इस्तेमाल के लिए एक प्रोटोकॉल भी डिवेलप किया है। पीपीई को रेडियेशन से स्टेरलाइज किया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ अटॉमिक एनर्जी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीपीई के दोबारा इस्तेमाल के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर पर स्वास्थ्य मंत्रालय विचार कर रहा है।

नालासोपारा और अंधेरी बने नए हॉटस्पॉट
धारावी की तरह नालासोपारा के स्लम में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को यहां 67 पॉजिटिव मामले मिले और 3 मरीजों की मौत हो गई। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 692 हो गई है। धारावी को पीछे छोड़कर अंधेरी पूर्व कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रही धारावी में 3,729 संक्रमित हैं। अंधेरी पूर्व में 3,782 कोरोना मरीज हो गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बीएमसी अलर्ट मोड पर है। महानगर में फ्यूमिगेशन का काम भी तेज से चल रहा है। मानसून के आने से ही शहर में मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।

Related posts

साले ने किया जीजा को बेहोश लाखों की ज्वैलरी लेकर फरार

News Blast

केजरीवाल के बयान पर विज की नाराजगी, बोले- इस बात को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

News Blast

अच्छे मानसून से मौर्य साम्राज्य का विस्तार और खराब में हुआ गुप्त वंश का पतन, इसी दौरान देश में अरबों-अफगानों के हमले भी हुए

News Blast

टिप्पणी दें