May 18, 2024 : 7:30 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

लद्दाख में एक दिन में 198 केस बढ़े, यह केंद्रशासित प्रदेश के कुल संक्रमितों का 45%; देश में अब तक 3.21 लाख केस

  • लद्दाख में अब तक 437 मामले सामने आ चुके हैं, यहां बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है
  • देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 9199 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3830 लोगों की जान गई

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 02:22 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 21 हजार 642 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 12 हजार 31 नए मरीज सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, लद्दाख से चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को यहां 198 केस आए। यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है और कुल संक्रमितों का 45% है। अब तक इस केंद्र शासित प्रदेश में 437 मामले सामने आ चुके हैं।

उधर, दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को राजधानी में कोरोना के हालात पर करीब डेढ़ घंटे चर्चा की। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि बेड की कमी को देखते हुए मोदी सरकार दिल्ली को ट्रेनों के 500 कोच मुहैया कराएगी। इन्हें आइसोलेशन वार्ड के रूप में बदला गया है। इससे 8000 बेड उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, राजधानी में 2 दिन में कोरोना टेस्ट दोगुना और 6 दिन में तीन गुना किए जाएंगे।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
13 12031
12 जून 11314
11 जून 11128
10 जून 11156
7 जून 10882

कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसमें बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 11 हजार 929 मामले सामने आए और 311 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3 लाख 20 हजार 922 हो गई। इनमें से 1 लाख 49 हजार 348 एक्टिव मामले हैं, 1 लाख 62 हजार 379 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 9 हजार 195 लोगों की मौत हो चुकी है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: इंदौर में रविवार को एक बुजुर्ग कोरोना मरीज की मौत हुई। इनकी उम्र 101 साल थी। इन्हें सांस लेने में परेशानी की वजह से गुरुवार को श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती किया गया था। इसके साथ इंदौर जिले में अब तक 170 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
उत्तरप्रदेश: यहां शनिवार को 502 नए मरीज मिले और 20 ने जान गंवाई। कानपुर में 50, लखनऊ में 44, गौतमबुद्धनगर में 49, मेरठ में 23, गाजियाबाद में 20 और वाराणसी में 16 संक्रमित बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 118 हो गई, इनमें से 4858 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 385 लोगों की मौत हुई है।

यह तस्वीर लखनऊ की है। यहां ज्यादातर सरकारी ऑफिस के बाहर एक व्यक्ति को तैनात किया गया है, जो कर्मचारियों के हाथ सैनिटाइज कराता है।

महाराष्ट्र: यहां शनिवार को 3427 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 113 मौतें हुईं। मुंबई में 1380, ठाणे में 863 और पुणे में 441 मरीज मिले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 4 हजार 568 हो गई, इनमें 51 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा 20% मरीज 31 से 40 साल के हैं। कोरोना से कुल 3830 ने जान गंवाई।

राजस्थान: राजस्थान में रविवार सुबह कोरोना के 131 नए पॉजिटिव केस सामने आए। धौलपुर में 40, भरतपुर में 34, जयपुर में 15, अलवर में 12, बीकानेर में 9, नागौर में 5, दौसा और सवाई माधोपुर में 3-3, उदयपुर में 2, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और करौली में 1-1 पॉजिटिव मिला। वहीं, राज्य के बाहर से आए 4 लोग भी संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12532 पहुंच गया। 4 मरीजों की मौत भी हुई। इनमें भरतपुर में 2, गंगानगर और जयपुर में 1-1 की जान गई। राज्य में अब तक 286 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बिहार: यहां शनिवार को 193 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और किसी की जान नहीं गई। मधुबनी में 21, पटना में 15 और बांका में 16 मरीज मिले। प्रदेश में कुल 6289 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, इनमें से 2568 एक्टिव मरीज हैं। बिहार में इस बीमारी से अब तक 35 लोग जान गंवा चुके हैं।

Related posts

कोरोना से एक और मौत, आंकड़ा पहुंचा 11, पॉजिटिव मरीज 24 घंटे में 45 बढ़े

News Blast

लापता युवक का नदी में मिला शव, जहर पीकर खुदकुशी करने की आशंका

News Blast

कोरोना केस मिलने पर 21 कॉलोनी व 20 गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

News Blast

टिप्पणी दें