May 17, 2024 : 7:45 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

डब्लूएचओ ने कहा- तंबाकू कारोबारी महामारी के हालात का फायदा उठा रहे, नॉर्वे और डेनमार्क ने अपनी सीमाएं खोलीं; दुनिया में अब तक 59.74 लाख संक्रमित

  • अब तक दुनिया में 3 लाख 64 हजार 441 मौतें, सबसे ज्यादा अमेरिका में 1 लाख 3 हजार 871 लोगों की जान गई
  • रूस अब ब्रिक्स और एससीओ समिट की अगली तारीख महामारी की स्थिति देखते हुए तय करेगा

दैनिक भास्कर

May 30, 2020, 02:51 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 59 लाख 74 हजार 783लोग संक्रमित हैं। 26 लाख 31 हजार 169 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 64 हजार 441 हो गया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि महामारी के दौर का फायदा तंबाकू और निकोटिन सेक्टर्स से जुड़ी कंपनियों ने उठाया है। संगठन का आरोप है कि टोबैगो और निकोटिन से जुड़ी कंपनियों ने बच्चों और युवाओं तक सीधी पहुंच बनाई। एक खबर यूरोप के लिहाज से बेहद अहम है। नॉर्वे और डेनमार्क ने एक-दूसरे के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं। इसमें स्वीडन को शामिल नहीं किया गया है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,79,247 1,03,871 5,02,116
ब्राजील 4,43,542 26,899 1,93,181
रूस 3,87,623 4,374 1,59,257
स्पेन 2,85,644  27,121  1,96,958
ब्रिटेन 2,71,222 38,161 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,248 33,229 1,52,844
फ्रांस 1,86,238 28,662 67,191
जर्मनी 1,82,452 8,570 1,64,100
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369
भारत 1,67,250 4,797 71,369

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

डब्लूएचओ : तंबाकू कारोबारी फायदा उठा रहे हैं
डब्लूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि टोबैगो (तंबाकू) और निकोटिन इंडस्ट्रीज महामारी का फायदा उठा रही हैं। ये कंपनियां सीधे तौर पर बच्चों और युवाओं तक पहुंच बना रही हैं। डब्लूएचओ के हेल्थ प्रमोशन डायरेक्टर रडिगर क्रीच ने कहा- महामारी के दौरान दुनिया में करीब 4 करोड़ युवाओं ने टोबैगो प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर दिया। अगर हमने इसे नहीं रोका तो पहले की गई मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इस दौरान हजारों लोगों ने तंबाकू छोड़ने की भी कोशिश की। भारत, मैक्सिको, जॉर्डन, इंडोनेशिया और चीन के अलावा मध्य और पूर्वी यूरोप में तंबाकू की खपत बढ़ी। 

ईयू : स्वीडन को दूर रखा
नॉर्वे और डेनमार्क ने सीमाएं एक-दूसरे के लिए खोल दी हैं। खास बात ये है कि इसमें स्वीडन को राहत नहीं दी गई है। स्वीडन ने महामारी पर काबू पाने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए थे। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिक्सन ने कोपेनहेगन में कहा- 15 जून से नॉर्वे, आईसलैंड और जर्मनी के लोगों के लिए सीमाएं खोल दी जाएंगी। डेनमार्क और स्वीडन के करीबी संबंध हैं, ये जारी रहेंगे।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिक्सन ने शुक्रवार को कहा कि नॉर्वे और डेनमार्क ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं। स्वीडन के नागरिकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

ब्राजील : कमजोर हुई अर्थव्यवस्था
साल की पहली तिमाही में ब्राजील की अर्थव्यवस्था में 1.5 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। यह पांच साल में सबसे ज्यादा है। महामारी को इसका जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसके पहले 2015 की दूसरी तिमाही में 2.1 प्रतिशत गिरावट देखी गई थी। इस दौर में देश के आर्थिक हालात काफी खराब हो गए थे। सीएनएन के मुताबिक, जानकार मानते हैं कि आने वाले कुछ महीनों में ब्राजील की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा बोझ बढ़ेगा। 

ब्राजील के गुआरूलोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट से निकलता एक पैसेंजर। ब्राजील में 2020 की पहली तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, देश की अर्थव्यवस्था में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

ग्रीस : ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन लिस्ट में शामिल नहीं
ग्रीस 15 जून से 29 देशों से आने वालों लोगों के लिए अपने दो एयरपोर्ट शुरू कर रहा है। यहां साल के इन महीनों में टूरिस्ट सीजन होता है। ईयू के 16 देशों के लोग आ सकेंगे। इनमें जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फिनलैंड, चेक रिपब्लिक, बाल्टिक देश, सायप्रस और माल्टा शामिल हैं। खास बात ये है कि फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली के लोग यहां नहीं आ सकेंगे। स्विटजरलैंड, नॉर्वे, अल्बानिया, सर्बिया, उत्तरी मैसेडोनिया के लोगों को भी आने की इजाजत है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, इजरायल, लेबनॉन, चीन, न्यूजीलैंड और साऊथ कोरिया के लोग भी यहां आ सकेंगे। 

ब्रिटेन : जॉनसन और ट्रम्प के बीच बातचीत
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की। जॉनसन के ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने महामारी से जुड़े हालात और वैक्सीन तैयार करने पर बातचीत की। दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि वैक्सीन तैयार करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। जॉनसन ने ट्रम्प को 4 जून को होने वाली ग्लोबल वैक्सीन समिट में शामिल होने का न्योता भी दिया।

ईरान : तेजी से बढ़ा संक्रमण
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 24 घंटे में यहां 2819 नए मामले सामने आए। इस दौरान 50 लोगों की मौत भी हुई। देश में कुल मामले एक लाख 46 हजार 669 हो गए। एक लाख 14 हजार 931 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 7677 लोगों की मौत हो चुकी है।

तेहरान के एक लैब में काम करती मेडिकल टीम। ईरान में 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। सरकार ज्यादातर पाबंदियां हटा चुकी है। उसका तर्क है कि देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ी चीजों को बंद नहीं रखा जा सकता।   

दक्षिण कोरिया : 10 दिन में दूसरी बार स्कूल बंद
राजधानी सियोल और आसपास के इलाके में स्कूल 10 दिन में दूसरी बार बंद कर दिए गए। इतना ही नहीं पार्क, आर्ट गैलरीज, म्यूजियम और थिएटर भी दो हफ्ते के लिए फिर बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, करीब 20 दिन पहले नाइट क्लब और बार खोले गए थे। यहां एक संक्रमित के चलते करीब 204 लोगों तक संक्रमण पहुंचा। दो छात्र भी थे। स्कूल बंद कर दिए। इन्हें पिछले हफ्ते खोला गया। अब फिर बंद कर दिया गया है। यहां बुचियोन शहर में 100 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसे संक्रमण की दूसरी लहर माना जा रहा है। 

दक्षिण कोरिया के ग्वांजू शहर में शुक्रवार को स्कूल जाते वक्त मां का हाथ पकड़े एक छात्र। यहां शनिवार से फिर स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।  

ब्रिटेन : भारतीय मूल के डॉक्टर का निधन
इस हफ्ते की शुरुआत में यहां के एक होटल में भारतीय मूल के डॉक्टर राजेश गुप्ता का शव मिला। वे संक्रमितों का इलाज कर रहे थे। गुप्ता ने 1997 में जम्मू यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया। 2006 में वो ब्रिटेन आ गए। यहां एक अस्पताल में काम करने लगे। गुप्ता की मौत के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है। वे परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए बाकी मेडिकल स्टाफ के साथ सरकार द्वारा तय किए गए होटल में रह रहे थे।

ब्रिटेन में कम होगी पाबंदियां
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने गुरुवार को कहा कि देश में सोमवार से पाबंदियां हटनी शुरू की जाएंगी। ऐसा कई चरणों में किया जाएगा। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर 6 लोगों को घर के बाहर एक साथ जुटने की इजाजत दी जाएगी। जाॅनसन ने कहा कि पाबंदियों में यह छूट इस बात पर निर्भर है कि वायरस नियंत्रित रहे। लॉकडाउन के मौजूदा नियमों में दी जा रही छूट सीमित है। लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है।

जर्मनी : बर्लिन में हटेंगी बंदिशें
जर्मनी सरकार ने आखिरकार राजधानी बर्लिन में जारी बंदिशों में राहत का फैसला कर लिया है। मंगलवार से यहां म्यूजिक कन्सर्ट्स और फिल्म स्क्रीनिंग जैसे इवेंट्स हो सकेंगे। रेस्टोरेंट्स और होटल इंडस्ट्री को पहले ही राहत दी जा चुकी है। ओपन एयर इवेंट्स के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। यहां एक बार में 200 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे। 

जर्मनी के कोलोन शहर में फेस शील्ड पहनती स्टूडेंट्स। यहां सरकार ने मंगलवार से थिएटर और म्यूजिक कन्सर्ट्स की मंजूरी दी है। हालांकि, इस दौरान 200 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे। 

तुर्की : यहां भी राहत
शुक्रवार को यहां 74 दिन बाद मस्जिदों में नमाज अदा की गई। हालांकि, इसके लिए कुछ ही मस्जिदों को सशर्त मंजूरी दी गई। मस्जिद आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एंट्री गेट पर सैनिटाइजर रखे गए। हर व्यक्ति को नमाज में इस्तेमाल होने वाले सामान खुद लाने को कहा गया। इस दौरान दो लोगों के बीच 1.5 मीटर दूरी जरूरी थी।

तुर्की के इस्तांबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान मौजूद लोग। यहां कुछ मस्जिदों में नमाज की सशर्त मंजूरी दी गई है।

रेनॉ करेगी छंटनी
कार कंपनी रेनॉ ने 14 हजार 600 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया। इसके साथ ही कंपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी भी कम करेगी। महामारी से ऑटो सेक्टर पर काफी असर हुआ है। सीनएन के मुताबिक, रेनॉ ने यह फैसला बिक्री में आई कमी और खर्च में कटौती के मद्देनजर किया है। 

ब्रिटेन : सोमवार से कम होंगी पाबंदियां

 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने गुरुवार को कहा कि देश में सोमवार से पाबंदियां हटनी शुरू की जाएंगी। ऐसा कई चरणों में किया जाएगा। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर 6 लोगों को घर के बाहर एक साथ जुटने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पाबंदियों में यह छूट इस बात पर निर्भर है कि वायरस नियंत्रित रहे। लॉकडाउन के मौजूदा नियमों में दी जा रही छूट सीमित है। लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है।

सूडान : पूर्व राष्ट्रपति आइसोलेट

सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर बशीर को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को जेल में आइसोलेट कर दिया गया। बशीर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें राष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जेल में उनके साथ रहने वाले तीन कैदी गुरुवार को संक्रमित मिले थे। इसके बाद उन्हें जेल के अंदर एक कैदी को रखे जाने वाले सेल में भेज दिया गया।

संयुक्त राष्ट्र ने मौसम पर वर्ल्ड समिट टाली

संयुक्त राष्ट्र ने महामारी को देखते हुए मौसम पर होने वाला वर्ल्ड समिट एक साल के लिए टाल दी है। समिट सीओपी 26 में दुनिया भर के 196 देशों के शामिल होने की उम्मीद थी। यह इस साल 9 नवम्बर से ग्लासगो में शुरू होने वाला था। ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी और सीओपी 26 समिट के प्रेसिडेंट आलोक शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि अब इसका आयोजन नवम्बर 2021 में होगा।

ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- लॉकडाउन देश का अपमान

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 1156 लोगों की जानें गई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 26 हजार 754 हो गया है। इस बीच देश के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने देश में लॉकडाउन लागू करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, महापौरों और राज्यपालों का सब कुछ बंद करने का यह तरीका देश का अपमान है।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में कब्र खोदते कर्मचारी।

पेरिस संक्रमण के रेड जोन से बाहर हुआ

फ्रांस के प्रधानमंत्री एदुआर्द फिलिप ने गुरुवार को कहा कि राजधानी पेरिस कोरोना के रेड जोन से बाहर हो गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण कम हुआ है। देश में लॉकडाउन में राहत देने का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके तहत दो जून से रेस्तरां, बार और कैफे खोलने की इजाजत दी जाएगी। बीच और पार्क में भी लोग आ जा सकेंगे। देश के अंदर लोग 100 किमी. के दायरे में सफर कर सकेंगे। 

फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार को बेहतर सुविधाओं की मांग के साथ प्रदर्शन करते डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी। 

ब्रिक्स समिट स्थगित 

रूस में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 371 नए मामले सामने आए हैं। महामारी को देखते हुए रूस ने ब्रिक्स( ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समूह और शंघाई कोऑपरेशन आर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट स्थगित कर दिया। ये दोनों समिट इस साल रूस की अध्यक्षता में होने वाले थे। महामारी की स्थिति को देखते हुए एससीओ और ब्रिक्स समिट की अगली तारीख सदस्य देशों को बताई जाएगी। रूस में अब तक कुल 3 लाख 79 हजार 051 मामले सामने आए हैं। 4 हजार 142 मौतें हुई हैं और 1 लाख 50 हजार 993 लोग स्वस्थ हुए हैं। 

रूस की राजधानी मॉस्को के एक अस्पताल में बुधवार को स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।

ब्राजील से लौट सकेंगे अमेरिकी नागरिक: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्राजील पर लगाया गया ट्रैवल बैन सख्त है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्राजील से लौटने के इच्छुक अमेरिकी नागरिकों को अपने देश आने की इजाजत दी जाएगी। यह ठीक चीन से आने पर लगाए गए बैन की तरह है। हम इतने सख्त नहीं हो सकते कि अमेरिकी लोगों को उनके देश में आने की इजाजत न दी जा सके। अमेरिका ने पिछले हफ्ते ब्राजील से आने वालों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी। 

अमेरिका के मिनेपोलिस में अफ्रीकन-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉड की मौत के विरोध में प्रदर्शन करता एक व्यक्ति।

मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा नौ हजार के पार 
मैक्सिको में पिछले 24 घंटों में 447 लोगों की जानें गई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 9 हजार 44 हो गया है।उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज गेटेल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के 3 हजार 377 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 81 हजार 400 हो गई है। 

न्यू मैक्सिको सिटी में खुद के काेरोना संक्रमित होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का इंटरव्यू लेते पत्रकार।

स्पेन ने तीन चरणों में पाबंदियां हटाने का ऐलान किया
स्पेन ने 31 मई से तीन चरणों में देश से पाबंदियां हटाने का ऐलान किया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री सैल्वाडोर इला ने कहा कि पहले चरण में 3.2 करोड़, दूसरे चरण में 1.5 करोड़ और तीसरे चरण में 45 हजार लोगों को पाबंदियों से राहत मिलेगी। पहले हफ्ते में ही देश की करीब आधी आबादी को लॉकडाउन के नियमों में छूट दी जाएगी। 

स्पेन के बार्सिलोना में निशान फैक्ट्री बंद किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।

जापान में संक्रमण की दूसरी लहर तेज आने की चर्चा तेज

जापान में पिछले 24 घंटे में 63 नए मामले सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं। पिछले 15 दिनों में यह पहली बार है जब इतने नए मामले सामने आए हैं। किटाक्युशु शहर में 21 नए मरीज मिले हैं, जबकि बीत 23 दिन से यहां एक भी नया मामला नहीं मिला था। ऐसे में देश में संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने की चर्चा तेज हो गई है। 

जापान में मॉल्स खोलने की इजाजत दे दी गई है। गुरुवार को चीबा शहर के एक मॉल में पहुंचे लोग। 

Related posts

अमेरिका ने कहा- जिन छात्रों की सभी क्लासेस ऑनलाइन, उन्हें देश छोड़ना होगा; यूएस में 10 लाख विदेशी छात्र, इनमें करीब 2 लाख भारतीय

News Blast

23 साल के लड़के से प्यार कर बैठी शादीशुदा महिला, पति ने प्रेमी की ये कर दी हाल

News Blast

अनलॉक होते ही नौकरियों में अप्रत्याशित उछाल, 3 महीने गिरावट के बाद मई में 30 लाख को मिली नौकरी 

News Blast

टिप्पणी दें